अब Facebook बताएगा, 'कौन है असली यूजर और कौन नकली', ऐसे मिलेगी जानकारी
नई दिल्ली: हाल ही में व्हाट्सएप ने फेक न्यूज रोकने को लेकर एक नया फीचर लॉन्च कर दिया था। व्हाट्सएप का ये नया फीचर मैसेज पर 'Forwarded' का लेबल लगा देगा, जिससे मैसेज रिसीव करने वाले को चेतावनी मिल जाएगी। वहीं, इसी तर्ज पर अब फेसबुक भी फेक अकांउट्स को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रहा है। मदरबोर्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया कंपनी यह बताने के लिए एक सिस्टम का टेस्ट कर रही है जो आपके मैसेंजर प्लेटफॉर्म पर आपको अवांछित संदेश भेजने वाले यूजर्स की पहचान करेगा।
ये भी पढ़ें: फेक न्यूज रोकने के लिए WhatsApp का नया फीचर लॉन्च, अब लगेगा गलत मैसेज का पता

'फेक या भ्रामक यूजर्स की आसानी से पहचान कराएगा'
फेसबुक ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि कंपनी अपने यूजर्स को ऐसी सुविधा मुहैया कराएगी जो फेक या भ्रामक यूजर्स की आसानी से पहचान कराएगा। इससे वो फर्जी यूजर्स भी पकड़ में आ सकेंगे जो फेक आइडी के जरिए असली यूजर्स के अकांउट्स में सेंध लगाते हैं।

अवांछित संदेश आते ही एक 'वार्निंग' दी जाएगी
फेसबुक के हवाले से कहा गया है कि जल्दी ही ये सुविधा यूजर्स को प्रदान की जाएगी। वहीं, इसके जरिए यूजर्स को अपनी गोपनीयता कायम रखने में भी मदद मिलेगी। अगर आपके मैसेंजर पर किसी का संदेश आता है और आपने उससे चैट नहीं की है, इसको लेकर एक 'वार्निंग' दी जाएगी कि 'इस यूजर के बारे में अधिक से अधिक जानकारी दी जाएगी जैसे- उसने कब अपनी प्रोफाइल बनाई थी, वो मैसेंजर का इस्तेमाल किस प्रकार से कर रहा है और वो किस देश का रहने वाला है। क्या फेसबुक फ्रेंड के रूप में उसी नाम का इस्तेमाल मैसेंजर पर कर रहा है।'

फेसबुक करेगा गलत यूजर्स की पहचान
फेसबुक इस प्रकार की टेस्टिंग इसलिए कर रहा है ताकि सोशल मीडिया पर गलत और भ्रामक यूजर आईडी के जरिए अन्य यूजर्स को परेशानियों का सामना न करना पड़े। इस टेस्ट के सफल होने के बाद फेसबूक सभी यूजर्स को ये सुविधा प्रदान करेगा। बता दें कि आजकल फेसबुक पर बड़ी संख्या में फेक यूजर्स एक्टिव हैं।
ये भी पढ़ें: WhatsApp पर अगर टेक्स्ट मैसेज दिखे लाल तो जानें क्या है इसका मतलब












Click it and Unblock the Notifications