6 घंटे तक ठप रहने के बाद फेसबुक, व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम की सेवाएं बहाल

नई दिल्ली, 05 अक्टूबर। दिग्गज सोशल मीडिया ऐप फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप की सेवाएं बाधित होने की वजह से दुनियाभर में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार को दोपहर के बाद इन ऐप में कुछ दिक्कत आने की वजह से सेवाएं बाधित होने लगी। तकरीबन 6 घंटे तक सेवाएं बाधित होने के बाद आखिरकार ये सेवाएं बहाल हो गई है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि किस वजह से इन ऐप में दिक्कत आई थी। कुछ लोगों ने बताया कि यह साइबर अटैक है जबकि कंपनी की ओर से कहा गया कि हम दिक्कत को ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं।

Recommended Video

    Facebook, Instagram, WhatsApp करीब 6 घंटे बाद फिर से शुरु, अभी भी कम है Speed | वनइंडिया हिंदी
    social media

    खुद फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने फैसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप के ठप होने पर खेद जताते हुए कहा कि अब सभी ऐप की सेवाएं फिर से बहाल कर दी गई हैं। आप लोगों को जो व्यवधान हुआ उसके लिए मुझे खेद हैं। आप लोग हमपर भरोसा करते हैं, हमारी सेवाओं पर भरोसा करते हैं। इसके लिए धन्यवाद। गौर करने वाली बात है कि व्हाट्सऐप दुनियाभर के कई देशों में डाउन था, जिसकी वजह से लोग मैसेज भेज नहीं पा रहे थे।

    कुछ लोगों ने बताया कि यह डीएनएस यानि डोमेन नेम सिस्टम की दिक्कत थी। दरअसल जब किसी वेबसाइट को खोला जाता है तो उसे कंप्यूटर में उसे डीएनएस कहते हैं। ब्राउजर बताता है कि वेबसाइट की आईपी क्या है। ऐसे में जब किसी वेबसाइट का आईपी एड्रेस मिट जाता है तो ब्राउजर उसे खोल नहीं पाता है। डेटाबेस से डीएनएस मिट जाता है और कंप्यूटर यह समझ नहीं पाता है कि फेसबुक, ट्विटर क्या है और उस खोल नहीं पाता है। रिपोर्ट के अनुसार फेसबुक, इंस्टा और व्हाट्सऐप में यह दिक्कत अंदरूनी दिक्कत की वजह से आई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+