नहीं थम रहा कुदरत का कहर, भीषण गर्मी ने ली कई लोगों की जान, हीट स्ट्रोक से कई पोलिंग एजेंट्स की मौत

Heat Wave: देशभर में गर्मी का कहर जारी है। भीषण गर्मी और हीटवेव की वजह से अलग-अलग राज्यों से लगातार लोगों की मौत की खबरें सामने आ रही हैं। लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में तैनात कई कर्मियों की भी हीटवेव की वजह से जान चली गई है।

बिहार भी भीषण गर्मी की मार झेल रहा है। हीटवेव से अब तक बिहार में 20 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है।

Extreme Heat

बिहार के औरंगाबाद में भीषण गर्मी के कारण मरने वालों की संख्या 12 तक पहुंच गई है। जबकि जिले भर के विभिन्न अस्पतालों में 20 से अधिक मरीज भर्ती हैं। कैमूर जिले में गुरुवार 30 मई को चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक कर्मी समेत चार लोगों की मौत की खबर है। आज तक की एक रिपोर्ट के अनुसार औरंगाबाद स्वास्थ्य विभाग ने लू से 12 लोगों की मौत की पुष्टि की है। 20 से ज्यादा लोग हीट-स्ट्रोक के चलते अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं.

आज तक की एक रिपोर्ट के अनुसार बक्सर में दो मतदान कर्मियों की मौत हीट-स्ट्रोक से हो गई है। आरा में भी अब तक 6 लोगों की जान जाने की बात सामने आई है। बक्सर में भी 2 लोगों की मौत हुई है। झारखंड के पलामू में 5 लोगों की मौत हुई है। जबकि ओडिशा के राउरकेला से 10 लोगों की जान जाने की खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में भी एक शख्स की हीटवेव के कारण मौत हो गई है।

Recommended Video

    एक साथ बेहोश हुए 16 छात्र, नहीं मिली एंबुलेंस की सुविधा,परिजनों ने किया स्कूल संचालन का विरोध

    आईएमडी ने राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और मध्य प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जो भीषण गर्मी के संकट का संकेत है। रेड अलर्ट व्यक्तियों में "गर्मी की बीमारी और हीट स्ट्रोक" विकसित होने की "बहुत अधिक संभावना" का संकेत देता है और कमजोर आबादी के लिए "अत्यधिक देखभाल" की आवश्यकता होती है।

    लाइवमिंट के हवाले से नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में 1 मार्च से अब तक गर्मी से संबंधित 60 मौतें दर्ज की गई हैं। देशभर में लू के कारण 32 लोगों की मौत हो चुकी है और अन्य 28 लोगों की मौत हीटस्ट्रोक के कारण होने की आशंका है।

    सरकारी आंकड़ों से यह भी पता चला कि अकेले 22 मई को आंध्र प्रदेश और राजस्थान के कोटा में दो लोगों की संदिग्ध हीटस्ट्रोक से मौत हो गई। 1 मार्च से अब तक 16,344 संदिग्ध हीट स्ट्रोक के मामले सामने आए हैं, जिनमें से अकेले 22 मई को 486 मामले सामने आए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+