भारी पड़ा मजाक-दुल्हन ने वरमाला स्टेज पर फेंकी, दूल्हे से वसूले 5 लाख रुपए
साहिबाबाद। शादी के मौकों पर आपने अक्सर देखा होगा कि वरमाला पहनाने के दौरान लड़के दोस्त उसे अपनी गोद में उठा लेते हैं ताकि दुल्हन वरमाला नहीं डाल सके। लेकिन गाजियाबाद में यह मजाक दुल्हे वालों को इतना महंगा पड़ा कि दुल्हन ने वरमाला को स्टेज पर ही फेंक दिया और मामला पुलिस स्टेशन पहुंच गया।

दरअसल गाजियाबाद के के हिडन ब्रिज के पास फार्महाउस में शुक्रवार को एक शादी के दौरान जब दुल्हा-दुल्हन एक दूसरे को वरमाला पहनाने जा रहे थे तो दुल्हे के दोस्तों ने उसे गोद में उठा लिया। पहली बार ऐसा करने पर दुल्हन ने मना किया। लेकिन फिर दोबारा दुल्हे के मित्रों ने मजाक में यही वाकया दोहराया। इस बार भी दुल्हन ने गुस्से में कहा कि ऐसा अब ना करें। लेकिन जब तीसरी बार यह वाकया हुआ तो दुल्हन ने गुस्से में वरमाला स्टेज पर ही फेंक दी।
दुल्हन के वरमाला स्टेज पर फेंकने के बाद दुल्हेवालों ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद मामला शनिवार को गाजियाबाद पुलिस स्टेशन पहुंचा। जहां दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। यही नहीं दुल्हन के पक्ष वालों ने दुल्हे के परिवार वालों पर शादी में खर्च हुए 5 लाख रुपए का मुआवजा भी मांग लिया। जिसे दुल्हे के परिवार वालों को भरना पड़ा।
आपको बता दें कि दुल्हा और दुल्हन दोनों एक सॉफ्टवेअयर एजेंसी में काम करते हैं। दोनों के बीच प्रेम के बाद यह विवाह तय हुआ था। दोनों के परिवार वालों ने इस रिश्ते को अपनी सहमति भी दी थी। हालांकि लड़के के परिवार वाले शुरु में थोड़ा नाराज थे रिश्ते को लेकर लेकिन बाद में वो भी सहमत हो गये थे।












Click it and Unblock the Notifications