'हम हिंदुओं की सुरक्षा की निगरानी कर रहे', बांग्लादेश की स्थिति पर संसद में बोले विदेश मंत्री जयशंकर

Bangladesh Situation Update: पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में मचे घमासान को लेकर नई दिल्ली में भी हलचल तेज हो गई है। मंगलवार सुबह सर्वदलीय बैठक में ब्रीफिंग के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर (External Affairs Minister S Jaishankar) ने संसद में भी बांग्लादेश की स्थिति पर जानकारी साझा की।

बंग्लादेश में उपजे हालातों पर राज्यसभा को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि बांग्लादेश हमारे बहुत करीब है। जनवरी से वहां टेंशन है, जिसके बाद जून-जुलाई में हिंसा शुरू हु़ई। उन्होंने बताया कि हम वहां की राजनीतिक पार्टियों के संपर्क में थे।

External Affairs Minister Jaishankar

सदन को उन्होंने बताया कि कोटा सिस्टम पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी बंग्लादेश में हालात नहीं सुधरे और विरोध के चलते शेख हसीना को इस्तीफा देना पड़ा। विदेश मंत्री के मुताबिक 4 अगस्त को वहां के हालात सबसे ज्यादा बिगड़े। इसी के साथ उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा वहां अल्पसंख्यकों पर हमले हुए हैं, जो चिंता का विषय है।

शेख हसीना के भारत आने पर कही ये बात?

बांग्लादेश की स्थिति पर बोलते हुए विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, "बहुत कम समय में उन्होंने (शेख हसीना) भारत आने के लिए मंजूरी मांगी। उन्होंने कहा, "हमारी समझ है कि सुरक्षा प्रतिष्ठानों के नेताओं के साथ बैठक के बाद पीएम शेख हसीना ने स्पष्ट रूप से इस्तीफा देने का फैसला किया। बहुत ही शॉर्ट नोटिस पर उन्होंने भारत आने की मंजूरी मांगी। वे कल शाम दिल्ली पहुंचीं।"

उन्होंने आगे कहा कि हम अपने राजनयिक मिशनों के माध्यम से बांग्लादेश में भारतीय समुदाय के साथ निकट और निरंतर संपर्क में हैं। वहां अनुमानित 19,000 भारतीय नागरिक हैं, जिनमें से लगभग 9000 छात्र हैं।

'हम ढाका में अधिकारियों के संपर्क में'

आगे बताते हुए कहा कि जुलाई में अधिकांश छात्र वापस लौट आए। हम अल्पसंख्यकों की स्थिति के संबंध में भी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। उनकी सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न समूहों और संगठनों द्वारा पहल की खबरें हैं। स्वाभाविक रूप से हम कानून और व्यवस्था बहाल होने तक गहराई से चिंतित रहेंगे। हमारे सीमा सुरक्षा बलों को इस जटिल स्थिति में असाधारण रूप से सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। पिछले 24 घंटों में हम ढाका में अधिकारियों के संपर्क में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+