राहुल गांधी के आरोप पर पटलवार करते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने उन्‍हें याद दिलाया इतिहास

राहुल गांधी के अरोप पर पटलवार करते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने उन्‍हें याद दिलाया इतिहास

नई दिल्‍ली, 2 फरवरी। लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को कहा चीनियों का एक बहुत स्पष्ट दृष्टिकोण है कि वे क्या करना चाहते हैं। किसी भी भ्रम में न रहें, अपने सामने खड़ी हुई ताकत को कम न समझें। इस सरकार की गलतियों के कारण चीन और पाकिस्तान नज़दीक आ गए हैं। इस पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

s jaisankar

राहुल के इस बयान का जवाब विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने ट्टीट कर दिया। विदेश मंत्री ने ट्वीट पर लिखा
भारत की विदेश नीति का एकमात्र सबसे बड़ा रणनीतिक लक्ष्य पाकिस्तान और चीन को अलग रखना रहा है। आपने जो किया है, आप उन्हें साथ लाए हैं।
लोकसभा में आज राहुल गांधी ने संसद में आरोप लगाया कि पाकिस्तान और चीन को मौजूदा सरकार क़रीब लाई है। उन्हें इतिहास का पाठ पढ़ाया जाना चाहिए।

"1963 में पाकिस्तान ने गैर-कानूनी तरीके से शक्सगाम वैली को चीन को सौंपा। चीन ने पाक अधिकृत कश्मीर के बीचोंबीच से गुजरने वाला कराकोरम हाईवे 1970 के दशक में बनाया।

इसके साथ ही विदेश मंत्री ने कहा लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा कि हमें गणतंत्र दिवस के लिए विदेशी मेहमान नहीं मिल सकता। भारत में रहने वाले जानते हैं कि हम एक कोरोना लहर के बीच में थे।5 मध्य एशियाई राष्ट्रपति, जो आने वाले थे, उसके साथ 27 जनवरी को एक वर्चुअल शिखर सम्मेलन किया। क्या राहुल गांधी ने इसे मिस कर गए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+