विदेश मंत्री जयशंकर ने नहीं की है तालिबान नेताओं से मुलाकात, ये खबर निराधार और शरारतपूर्ण है:सूत्र
नई दिल्ली, 29 जून। सोशल मीडिया पर ये दावा किया जा रहा है कि विदेश मंत्री जयशंकर ने तालिबानी नेताओं के साथ मुलाकात की है। लेकिन सरकारी सरकार ने दावा किया है कि हमने सोशल मीडिया रिपोर्टों को यह दावा करते हुए देखा है कि विदेश मंत्री ने कुछ तालिबान नेताओं से मुलाकात की है। इस तरह की खबरें पूरी तरह झूठी, निराधार और शरारतपूर्ण हैं।

इस खबर में दावा किया गया कि विदेश मंत्री एस जयशंकार ने अफगानिस्तान में तालिबान नेताओं से मुलाकात की है। सूत्र ने इस दावे को खारिज करते हुए ये बात कही कि सोशल मीडिया पर विदेश मंत्री के बारे में फैलाई जा रही ये खबर निराधार और शरारतपूर्ण है।
TikTok स्टार हरीम शाह ने की रचाई शादी, तो जानें क्यों पाकिस्तानी विधायकों की बढ़ी मुसीबत अफगानिस्तान में लगातार तालिबान अपना वर्चस्व बढ़ाता जा रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर खबरें आई कि भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर तालिबानी नेताओं के साथ मीटिंग की। जिसे अब सूत्रों ने बताया कि ये बैठक की खबर कोरी अफवाह है।
वहीं इस झूठी खबर पर पाकिस्तान बौखला गया है यहां तक कि पाकिस्तान के एनएसए डॉ. मोईद युसूफ ने यहां तक कह दिया कि 'तालिबान से बातचीत कर भारत शर्मनाक कदम उठा रहा है'।
बता दें तालिबान को पाकिस्तान लगातार मदद कर रहा है और ऐसे में पाकिस्तान को डर सता रहा है कि अगर अफगानिस्तान से भारत की नजदीकियां बढ़ती हैं तो पाकिस्तान का दबदबा अफगानिस्तान में काफी कम हो जाएगा गौतरबल है कि भारत ने कभी भी तालिबान को अफगानिस्तान की राजनीति में मान्यता नहीं दी थी, लेकिन तालिबानी नेताओं से भारतीय विदेश मंत्री की मुलाकात की झूठी खबरों के बीच ये भी दावा किया जाने लगा था कि भारत ने अपनी नीति बदलते हुए तालिबानी नेताओं से वार्ता की है।












Click it and Unblock the Notifications