वायरल वीडियो से विवाद में आने के बाद केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की सफाई, बोले- वीडियो से छेड़छाड़ की गई है

नई दिल्ली, अप्रैल 23। एक वायरल वीडियो को लेकर विवादों में घिरे केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद पटेल ने सफाई जारी की है। मंत्री जी के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ये शरारती तत्वों ने वीडियो के साथ छेड़खानी की है और एडिट वीडियो को वायरल किया जा रहा है। प्रहलाद पटेल का कहना है कि वो उस युवक को समझा रहे थे।

Prahalad patel

क्यों विवादों में आए प्रहलाद पटेल?

आपको बता दें कि गुरुवार को प्रहलाद पटेल का जो वीडियो सामने आया था, उसमें वो एक युवक को ऑक्सीजन की मांग को लेकर ये कहते हुए सुनाई दे रहे थे कि, ''ऐसे बोलेगा तो दो थप्पड़ खाएगा", ये लड़का अपनी मां के लिए मंत्री जी से ऑक्सीजन की मांग कर रहा था। ये वीडियो मध्य प्रदेश के दमोह जिले के एक अस्पताल का था।

प्रहलाद पटेल ने भी शेयर किया वीडियो

मंत्री प्रहलाद पटेल ने खुद अपने ट्विटर से एक अन्य वीडियो को शेयर करते हुए ये दावा किया कि जो वीडियो उनका वायरल हो रहा है, वो संपादित है। इस वीडियो के साथ मंत्री ने लिखा है, "जिला चिकित्सालय में चर्चा का अंत इस तरह हुआ, जिस पर विवाद खड़ा हो गया। मंत्री जी के द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दिखता है कि वो युवक के साथ दुर्वव्यवहार करते हुए नहीं दिख रहे हैं, बल्कि वीडियो में वो उस युवक को समझाने की कोशिश कर रहे हैं और उस लड़के से पूछताछ भी कर रहे हैं।

कांग्रेस ने बोला हमला

वायरल हो रहे वीडियो को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भी केंद्रीय मंत्री पर हमला बोला है। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि जिला अस्पताल परिसर में मौजूद केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल से शिकायत करने वाले व्यक्ति को धमकाने का आरोप लगा है, जब मंत्री जी के सामने एक युवक ने ऑक्सीजन की मांग की तो गुस्साए मंत्री ने उससे उंगली नीचे करने का इशारा किया और कहा, 'ऐसे बोलेगा तो दो खाएगा।'

ये है वायरल वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+