यूके से लौटे जो यात्री मिले कोरोना पॉजिटिव, उनमें आधों के नए स्ट्रेन की चपेट में होने का खतरा
यूके से लौटे आधे संक्रमित यात्री हो सकते हैं नए स्ट्रेन की चपेट में
नई दिल्ली। ब्रिटेन मिले कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन (New Croronavirus Strain) को लेकर दुनियाभर में डर का माहौल है। भारत ने ब्रिटेन से सभी उड़ानों पर रोक लगा दी है। हालांकि रोक से पहले जो फ्लाइट ब्रिटेन से आई हैं, उनमें काफी संख्या में यात्री कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि ये कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित हैं या नहीं, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में ये स्ट्रेन आ चुका है। ब्रिटेन से आए जो यात्री कोरोना संक्रमित मिले हैं, उनमें से आधे इस नए स्ट्रेन से संक्रमित हो सकते हैं।

ब्रिटेन में संक्रमित लोगों में 60 फीसदी नए स्ट्रेन की चपेट में
इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में सेंटर ऑफ सेलुलर एंड मॉलेकुलर बायोलॉजी (CCMB) के डायरेक्टर राकेश मिश्रा ने कहा है कि ब्रिटेन के यात्री जो बीते दो दिन में भारत आए हैं, उनमें से 20 से ज्यादा अब तक कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इससे बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि इनमें से कम से कम आधे लोग कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित हों। उन्होंने कहा है कि ब्रिटेन में इस समय कोविड संक्रमित लोगों में 60 फीसदी नए स्ट्रेन की चपेट में हैं। ऐसे में भारत आए लोगों में भी ये 50 से 60 फीसदी होंगे।
Recommended Video

ब्रिटेन से आए लोगों को आइसोलेट करना जरूरी
डॉ राकेश मिश्रा ने कहा है कि बीते दो हफ्तों में जो लोग ब्रिटेन से लौटे हैं, उनको ट्रैक करने की जरूरत है। इन लोगों और इनके संपर्क में आए लोगों को आइसोलेट करने की जरूरत है। ताकि इस नए स्ट्रेन का प्रसार भारत में ना हो। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में अगर से नया स्ट्रेन फैलता है तो हालात को संभालना मुशकिल होगा।

यूके में नए स्ट्रेन से मचा है हड़कंप
कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर यूनाइटेड किंगडम में हड़कंप मचा हुआ है। इसको देखते हुए भारत सरकार ने यूके से आने और वहां जाने वाली सभी फ्लाइट के संचालन पर 31 दिसंबर तक रोक लगा दी है। ब्रिटेन में मिला कोरोना का ये नया स्ट्रेन की पहले वाले वेरिएंट की तुलना में बहुत अधिक ट्रांस्मिसिबिलिटी है। यानी पहले के वायरस के मुकाबले नया वायरस 70 फीसदी ज्यादा तेजी से संक्रमण फैलाता है। इसको लेकर अब तक 25 देशों ने ब्रिटेन की फ्लाइट पर रोक लगा दी हैं। वहीं ब्रिटेन की सरकार ने भी देश के कई हिस्सों में लॉकडाउन लागू कर दिया है।
ये भी पढ़ें- कोरोना वैक्सीन लेने के कुछ मिनट बाद बेहोश हुई नर्स, फिर हो गई है मौत?












Click it and Unblock the Notifications