Exit Poll 2019: ओडिशा में इतिहास रचेंगे नवीन पटनायक, BJP को भी बड़ा फायदा
नई

राज्य में पटनायक का पलड़ा भारी केंद्र में बीजेपी को बढ़त
संवाद कनक न्यूज एग्जिट पोल ने रविवार को कहा कि, भाजपा ओडिशा में पहली बार 08-12 लोकसभा सीटें जीत सकती है। पिछले लोकसभा चुनाव में 20 सीटें जीतने वाली बीजेडी इस चुनाव में 8-9 सीटों पर सिमट सकती है। वहीं कांग्रेस एक भी सीट पर जीत सकती है, जबकि शेष सीटें पर कांटे की टक्कर है। एग्जिट पोल में कहा गया है कि, बीजेडी एग्जिट अपने गढ़ केंद्रपाडा को बरकरार रख सकती है। वहीं से बीजेपी के उम्मीदवार बैजयंत पांडा हार सकते हैं।

पुरी और कटक जैसी हाई प्रोफाइल सीटों पर कांटे की टक्कर
पोल में यह भी दावा किया गया है कि भाजपा पश्चिमी और उत्तरी ओडिशा - बरगढ़, संबलपुर, सुंदरगढ़, बोलनगीर, क्योंझर, मयूरभंज और ढेंकनाल में बड़ी जीत हासिल करेगी। भगवा पार्टी को भुवनेश्वर की तटीय इलाकों में कुछ औऱ सीट मिलने की संभावना है। उधर बीजद अस्का, बरहामपुर, बालासोर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर और कंधमाल जैसे अपने गढ़ों के बनाए रखने की उम्मीद है। पोल के अनुसार, कांग्रेस नबरंगपुर लोकसभा में आगे चल रही है। चैनल ने कहा कि छह सीटें, जिनमें पुरी और कटक जैसे हाई प्रोफाइल सीटों पर लड़ाई कांटे की है।

अन्य पार्टियों ने बीजेडी को दी इतनी सीटें
वहीं आजतक- एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में 147 सीटों में से बीजेडी को 89-105, बीजेपी को 29-43, कांग्रेस को 8-12 और अन्य को 0-3 सीटें मिलने का अनुमान है। वोट शेयर की बात करें तो बीजेडी को 44 फीसदी, बीजेपी को 35 फीसदी, कांग्रेस को 16 फीसदी और अन्य को 5 फीसदी वोट मिल सकते हैं। Republic और CVoter के एग्जिट पोल के अनुसार बीजद को 11 तो बीजेपी को 10 सीट मिल सकती है, जबकि कांग्रेस का खाता खुलना भी मुश्किल लग रहा है। NDTV के पोल ऑफ एग्जिट पोल्स के अनुसार ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों में से बीजद और बीजेपी को 10 सीटें मिलने का अनुमान है। दोनों ही पार्टियां एक दूसरे को टक्कर देती हुई नजर आएगी। इसके अलावा कांग्रेस यहां पर फिसड्डी साबित हुआ दिख रहा है।












Click it and Unblock the Notifications