Exit Poll 2023: पांच राज्यों में से कितने में खिलेगा 'कमल'? देखिए सुदर्शन न्यूज का एग्जिट पोल
Sudarshan News Exit Poll: पांच राज्य के एग्जिट पोल जारी हो चुके हैं। राजस्थान, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में किसकी सरकार बनेगी इसका भविष्यवाणी की जा रही है। ऐसे में सुदर्शन न्यूज ने भी अपने एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं।
पांच राज्यों में से बीजेपी कितनों में सरकार बनाने जा रही है, इसके 3 दिसंबर को नतीजे आने के बाद पता लगेगा, लेकिन इससे पहले सुदर्शन न्यूज ने अपने एग्जिट पोल में पांच में से 3 राज्यों में बीजेपी की सरकार बनाने की संभावना जताई है

कांग्रेस को नहीं मिला कोई भी राज्य
सुदर्शन न्यूज के एग्जिट पोल में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होता नजर आ रहा है। पांचों राज्यों में से किसी भी राज्य में कांग्रेस पावर में आती हुई नहीं नजर आ रही है।
इन तीन राज्यों में खिलेगा 'कमल'
एग्जिट पोल के मुताबिक राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कलम खिलेगा। एमपी की कुल 230 सीटों में बीजेपी के खाते में 95 से 107 सीटें नजर आ रही है। राजस्थान में 199 सीटों में से 127 से 130 सीट जीतकर बीजेपी सत्ता में आ सकती है, जबकि छत्तीसगढ़ की कुल 90 सीटों में बीजेपी के 42 से 45 सीटें जितने के आसार है।
तेलंगाना में बीआरएस की वापसी
तेलंगाना में बीआरएस सरकार की वापसी बताई जा रही है। एग्जिट पोल में कुल 119 सीटों में से 51 से 59 सीटें केसीआर के खाते में जाती नजर आ रही है, जबकि कांग्रेस को 40 से 44 और बीजेपी को सिर्फ 6 से 8 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है।
मिजोरम में किसकी होगी जीत?
एग्जिट पोल के अनुसार मिजोरम में एमएनएफ पूरे बहुमत से सत्ता में आ सकती है। कुल 40 सीटों में से MNF को 19 से 23 और कांग्रेस को 6 से 10 सीटें मिल सकती है। वहीं बीजेपी को 1 से पांच सीटों पर रूकना पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications