जानिए पाकिस्तान का वो झूठ जो भारतीय सेना के लिये बोला

जम्‍मू। [ऋचा बाजपेई] एक अक्‍टूबर से लेकर अब तक पाकिस्‍तान की ओर से लगातारी गोलीबारी जारी है और इंटरनेशनल बॉर्डर पर रहने वाले लोगों का एक भी पल ऐसा नहीं बीत रहा है जो डर और दहशत से न भरा हो।

Cease fire violations expose Pakistan and its lies

फायरिंग में अब तक छह लोगों की जानें जा चुकी हैं और करीब 40 लोग घायल हैं। वहीं पाक का कहना है कि भारतीय सेना और बीएसएफ की ओर से जो फायरिंग हुई है उसमें भी उसके चार नागरिकों की मौत हुई है। यही पाक का सफेद झूठ है।

गांव छोड़कर चले जाते हैं पाक नागरिक

हकीकत कुछ और ही है। पाक सरासर झूठ बोल रहा है क्‍योंकि पाक की फायरिंग के जवाब में भारतीय सेना और बीएसएफ ने जिन इलाकों में जवाबी फायरिंग की है वहां पर रिहायशी इलाका है ही नहीं।

वहां सिर्फ पाक रेंजर्स ही मौजूद रहते हैं। जो नागरिक वहां होते भी हैं वह सूरज ढलने से कुछ पहले ही दूसरी जगहों पर चले जाते हैं। सूत्रों के मुताबिक जिन इलाकों में पाक चौकियां स्थित हैं वहां पर सिर्फ खेत हैं।

यह जानकारी खुद सेना के सूत्रों की ओर से दी गई है। पाक की ओर से 120 एमएम के मोर्टार गोले गांवों पर बरसाए जा रहे हैं। पाक फायरिंग में जिन छह लोगों की मौत हुई है उसमें एक 13 वर्ष की बच्‍ची भी शामिल है। वहीं भारतीय सेना की ओर से सिर्फ छोटे हथियारों से ही फायरिंग की जा रही है।

एक वर्ष का वह बच्‍चा भी बुरी तरह से घायल है जिसके पहले बर्थडे का जश्‍न घर की छत पर मनाया जा रहा था कि अचानक पाक ने फायरिंग शुरू कर दी।

पूर्वनियोजित एजेंडे पर चल रहा है पाक

पिछले कुछ दिनों से पाक की ओर से जो फायरिंग शुरू हुई है अगर उस पर गौर किया जाए तो साफ नजर आता है कि पाक एक पूर्वनियोजित एजेंडे पर चल रहा है।

रविवार को जब भारतीय मीडिया में परवेज मुर्शरफ का वह बयान आया जिसमें उन्‍होंने पाक सेना के सब्र का इम्तिहान न लेने की बात कही थी तो यह बात साफ हो गई। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल जीडी बख्‍शी की मानें तो पाक के अंदरुनी हालात काफी खराब हैं।

इस्‍लामाबाद में जारी विरोध प्रदर्शन पूरी तरह से बंद नहीं हो रहा है। प्रधानमंत्री नवाज शरीफ सिर्फ एक कठपुतली प्रधानमंत्री हैं और सारी ताकत सेना के पास है। सेना परवेज मुर्शरफ की वापसी किसी भी तरह से पाकिस्‍तान में चाहती है।

सेना कभी नवाज शरीफ और उनकी तरफ से भारत के साथ हो रही शांति की कोशिशों का साथ नहीं देगी क्‍योंकि फिर उसके हाथ से अपनी पहचान बरकरार रखने का एक एजेंडा चला जाएगा।

लेफ्टिनेंट जनरल बख्‍शी के मुताबिक अगर यह कहा जाए कि पाक सेना और रेंजर्स मुर्शरफ के एजेंडे और उनकी ख्‍वाहिशों को आगे बढ़ा रहे हैं तो गलत नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+