मध्यप्रदेश में देशभक्ति और स्वच्छता का संगम: हर घर लहराएगा तिरंगा, हर गली में होगी सफाई — जानिए सीएम डॉ. मोहन यादव का स्वतंत्रता दिवस प्लान

मध्य प्रदेश का 'हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता' अभियान स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति और स्वच्छता को बढ़ावा देता है, जिसमें विभिन्न गतिविधियों की योजना बनाई गई है।

15 अगस्त को पूरा मध्यप्रदेश देश भक्ति के रंग में रंगेगा। स्वतंत्रता दिवस पर हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। घर-घर तिरंगा फहराने के साथ ही चारों ओर सफाई भी होगी। दरअसल, मध्यप्रदेश सरकार "हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग" अभियान चला रही है। इस अभियान को सरकार तीन चरणों में पूरा करेगी। पहले चरण में 2 से 8 अगस्त तक देशभक्ति के वातावरण का जागरण और तिरंगे पर केन्द्रित सार्वजनिक कार्यक्रम, चर्चाएं आयोजित की जाएंगी। इनके साथ-साथ तिरंगे से प्रेरित कला, तिरंगा प्रदर्शनी, तिरंगा रंगोली, तिरंगा राखी निर्माण, तिरंगा बुनाई, तिरंगा पर प्रश्नोत्तरी, तिरंगे के लिए स्वयं सेवा, तिरंगा सजावट-लाइट अरेंजमेंट और सैन्य बलों के जवानों-पुलिसकर्मियों को पत्र लेखन सहित कई गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

Madhya Pradesh's Independence Day Flag Campaign

मध्यप्रदेश सरकार "हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग" अभियान के दूसरे चरण में 9 से 12 अगस्त तक लोगों को साथ लाने, व्यापक प्रचार-प्रसार, ध्वजों की उपलब्धता, सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा दिखने के लिए अलग-अलग काम किए जाएंगे। स्थानीय उत्पादों पर केंद्रित तिरंगा मेला, तिरंगा कॉन्सर्ट, तिरंगा बाइक-तिरंगा साइकिल रैली, उच्च जनभागीदारी के साथ तिरंगा यात्रा, तिरंगा ध्वज की बिक्री, मानव श्रृंखला निर्माण, तिरंगा गान जैसे कार्यक्रम होंगे। अभियान के तीसरे चरण में 13 से 15 अगस्त तक घर, कार्यालयों, गाड़ियों पर तिरंगा लगाने, सेल्फ़ी अपलोड, सर्वत्र तिरंगे की दृश्यता के साथ-साथ संस्कृति मंत्रालय के साथ सूचनाएं साझा की जाएंगी। हर जगह तिरंगा दृश्यता, तिरंगे के साथ रिकॉर्ड कार्यक्रम किए जाएंगे।

गौरतलब है कि यह अभियान केन्द्रीय पेयजल-स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त सहयोग से चलाया जा रहा है। इस अभियान की परिकल्पना सामूहिक उत्सव और नागरिक एकता की भावना पर आधारित है। इसमें स्वतंत्रता के सार को स्वच्छता और सुजलता के संकल्प के साथ जोड़ा गया है। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित जल आपूर्ति, प्रभावी "जल, स्वच्छता और स्वास्थ्य’’ और बेहतर स्वच्छता सुनिश्चित की जाएगी। इन गतिविधियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को बल मिल रहा है।

अभियान के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन (एसवीएम-जी) और जल-जीवन मिशन (जेजेएम) के अंतर्गत गांवों, ग्राम पंचायतों में कई गतिविधियां होंगी। इनमें स्वच्छ सुजल गांव प्रतिज्ञाएं, सामुदायिक सफाई अभियान, परिसंपत्तियों की सफाई, जागरूकता गतिविधियां, जल-संरक्षण, अमृत सरोवर, सार्वजनिक स्थानों आदि सहित प्रमुख स्थलों पर ध्वजारोहण समारोह शामिल हैं। यह प्रतीकात्मक कार्य सुरक्षित जल और स्वच्छता तक पहुंच द्वारा लाई गई स्वतंत्रता, गरिमा और कल्याण को दर्शाता है।

इनकी सक्रिय भागीदारी

अभियान में जिलों, ब्लॉकों और ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। इसमें स्थानीय संस्थाओं, ग्राम जल सेवा समितियों, स्वयं सहायता समूहों, पंचायती राज संस्थाओं, साथ ही स्कूली बच्चों, स्वयं-सेवकों और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को इस अभियान का नेतृत्व करने और इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+