पैरवी से वकीलों के इनकार पर जज बोले- कोई मुझे मार दे तो भी पैरवी से इंकार नहीं कर सकते
देहरादून: नैनीताल में वकील सुशील रघुवंशी की हत्या के आरोपियों की पैरवी से इनकार के कोटद्वार बार एसोसिएशन के प्रस्ताव पर हाई कोर्ट ने शख्त टिप्पणी की है। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश रंगनाथन ने कहा है कि कोई मुझे गोली मारता है तो भी अदालत में आरोपितों की पैरवी करने से इनकार नहीं कर सकते हैं। इसके लिए जज ने मुंबई बम धमाके में जिंदा पकड़े गए आतंकी कसाब का उदाहरण देते हुए कहा कि उसे भी अदालत में पैरवी से वंचित नहीं किया गया और उसे बचाव का पूरा मौका दिया गया।

हाईकोर्ट के जज ने कहा कि आरोपित को अपना पक्ष रखने का अधिकारी है और बार एसोसिएशन का इस तरह का प्रस्ताव न्यायहित में नहीं है। इस संबंध में गुरुवार को हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश रंगनाथन व जस्टिस आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ ने उत्तराखंड बार काउंसिल, कोटद्वारा बार एसोसिए व बार काउंसिल ऑफ इंडिया को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। बता दें कि यह जनहित याचिका कोटद्वार के अधिवक्ता कुलदीप अग्रवाल की तरफ से दायर की गई है। 13 सितंबर 2017 को कोटद्वार में अधिवक्ता सुशील रघुवंशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
अधिवक्ता की पत्नी रेखा ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन जब एक साल तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के बाद मामला हाईकोर्ट पहुंचा तो कोर्ट ने टीम बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद आरोपियों जो जमानत दिलाने की पैरवी के लिए कोटद्वार के दो अधिवक्ता आए मगर बार एसोसिएशन ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद 16 मई को कोटद्वार बार एसोसिएसन ने एक प्रस्ताव पारित कर कहा कि जो भी अधिवक्ता आरोपियों की पैरवी करेगा उसकी सदस्यता खत्म कर दी जाएगी। इससे पहले 12 मई को पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
यह भी पढ़ें- मालेगांव बम ब्लास्ट केस के चार आरोपियों को बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत
-
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें












Click it and Unblock the Notifications