Erode By Election 2025: इरोड सीट पर अब तक 64.02 फीसदी मतदान, चुनावी मैदान में कुल 46 उम्मीदवार
Erode By Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 की वोटिंग के साथ-साथ यूपी की मिल्कीपुर और तमिलनाडु की इरोड ईस्ट विधानसभा में भी उपचुनाव के तहत वोटिंग हुई। इरोड ईस्ट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव (Erode East bypoll) के लिए सुबह 7 बजे भारी पुलिस सुरक्षा के बीच मतदान पूरा हुआ।
इरोड ईस्ट विधानसभा सीट के 53 स्थानों पर 237 बूथों पर मतदान हुआ। अधिकारियों के मुताबिक ठंड के कारण मतदान की शुरुआत में बड़ी संख्या में लोग नहीं आए, लेकिन बाद में अधिक मतदाता पोलिंग बूथ पर पहुंचे। इरोड (पूर्व) उपचुनाव में शाम 5 बजे तक 64.02 फीसदी वोटिंग हुई है। इससे पहले दोपहर तीन बजे तक 53.61 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इससे पहले दोपहर 1 बजे तक 42.41% और सुबह 9 बजे 11 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया था।

Erode By Election 2025: 5 बजे तक 64.02% मतदान
हालांकि अभी मतदान के पूरे आंकड़े जारी नहीं हुए हैं। चुनाव आयोग की ओर से जारी वोटिंग आंकड़ों के अनुसार शाम 5 बजे तक 64.02 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। इससे पहले दोपहर 3 बजे तक 53.61 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले दोपहर 1 बजे तक 42.41 फीसदी मतदान और सुबह 9 बजे तक 10.95% मतदान दर्ज किया गया था।
Erode By Election 2025: BJP और AIDMK का चुनाव बहिष्कार
इरोड ईस्ट में कुल 46 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 44 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। हालांकि मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ दल द्रमुक और अभिनेता-राजनेता सीमान की नाम तमिलर काची (एनटीके) के बीच है। डीएमके ने पूर्व विधायक वी सी चंद्रकुमार को मैदान में उतारा है, जबकि एनटीके ने एम के सीतालक्ष्मी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं भाजपा और एआईएडीएमके इरोड ईस्ट में मतदान का बहिष्कार किया।
ये भी पढ़ें: Milkipur By Election Voting LIVE: मिल्कीपुर में 13.34 प्रतिशत पड़े वोट, सपा ने लगाए यह आरोप
कांग्रेस विधायक के निधन के बाद हो रहा उपचुनाव
मालूम हो कि पिछले साल कांग्रेस विधायक ईवीकेएस एलंगोवन के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी, जहां बुधवार को उपचुनाव के तहत मतदान हुआ। इरोड ईस्ट में कुल 2,27,546 मतदाता हैं। अधिकारियों ने बताया कि नौ बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है और वहां अतिरिक्त सुरक्षा तैनात की गई।












Click it and Unblock the Notifications