Milkipur By Election Voting LIVE: म‍िल्‍कीपुर में 5 बजे तक 65.25 प्रत‍िशत मतदान, बीजेपी पर फर्जी मतदान के आरोप

Milkipur By Election Voting LIVE: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर बुधवार सुबह से मतदान जारी है। म‍िल्‍कीपुर में 5 बजे तक 65.25 प्रत‍िशत मतदान हुआ है। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी ने प्रशासन पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

इस सीट पर समाजवादी पार्टी के अजीत प्रसाद और भारतीय जनता पार्टी के चंद्रभानु पासवान के कांटे की टक्कर मानी जा रही है। मिल्कीपुर विधानसभा सीट से 2022 में समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद ने जीत दर्ज की थी। प्रसाद ने 2024 के लोकसभा चुनाव में फैजाबाद (अयोध्या) से सांसद चुने जाने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था, जिससे इस सीट पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के 414 बूथों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। 10 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है।

milkipur

मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए 414 बूथों पर मतदान हो रहा है। शांतिपूर्ण मंदान के लिए पुलिस प्रशासन ने भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। पूरे विधानसभा क्षेत्र को 17 क्लस्टर में बांटा गया है। समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि प्रशासन कई बूथों पर सपा कार्यकर्ताओं के साथ गलत व्यवहार कर रहा है। चुनाव निष्पक्ष तरीके से नहीं हो रहा है। कई बूथों पर ईवीएम मशीन खराब है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+