चुनाव आयोग ने शशिकला गुट को दिया बड़ा झटका, चुनाव चिन्ह पलानीस्वामी-पन्नीरसेल्वम को मिला
चेन्नई। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय जयललिता के निधन के बाद पार्टी के भीतर जिस तरह से संग्राम खड़ा हुआ उसके बाद पार्टी दो हिस्सों में बंट गई। पार्टी के चुनाव चिन्ह दो पत्ती पर चुनाव आयोग ने वीके शशिकला को बड़ा झटका दिया है। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी और उपमुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वर के गुट को चुनाव आयोग ने एआईएडीएमके के चुनाव चिन्ह दो पत्ती को अलॉट कर दिया है। इस चुनाव चिन्ह को पहले चुनाव आयोग ने आठ महीने पहले फ्रीज कर दिया था।

फैसले से खुश मुख्यमंत्री
चुनाव आयोग के फैसले के बाद एआईएडीएमके के सांसद वी मैत्रेयन का कहना है कि हमे अभी चुनाव आयोग के फैसले की प्रति नहीं मिली है, हालांकि हमे चुनाव आयोग ने मौखिक तौर पर बता दिया है कि पार्टी का चुनाव चुनाव चिन्ह दो पत्ती हमे अलॉट किया गया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने कहा कि चुनाव आयोग ने फैसला हमारे पक्ष में दिया है, हम इस फैसले से बहुत खुश हैं, पार्टी में अधिकतर लोग हमें अपना समर्थन देते हैं। पलानी्स्वामी के पक्ष में यह फैसला उनकी भाजपा के साथ करीबी होने की वजह से हुआ है, इस आरोप पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गलत है। हमारे पास तथ्य थे और पार्टी के अधिकतर विधायक, सांसद और कार्यकर्ता हमारे साथ थे। इन तमाम तथ्यों पर गौर करते हुए चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया है।
चुनाव चिन्ह को लेकर खटखटाया था चुनाव आयोग का दरवाजा
आपको बता दें कि एआईएडीएमके के दोनों गुटों ने पार्टी के चुनाव के चिन्ह को लेकर चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया था। चुनाव आयोग ने इस मामले में सुनवाई पूरी करके 8 नवंबर को इसपर फैसला सुरक्षित रख लिया था। आयोग ने सात बार इस मामले की सुनवाई की और इसमे दोनों पक्ष ओ पन्नीरसेल्व, ईके पलानी स्वामी व शशिकला नटराजन के पक्षों को सुना।
पन्नीरसेल्वम गुट और पलानीस्वामी गुट एक हो गए थे
शशिकला का गुट चुनाव आयोग के सामने पन्नीरसेल्वम व पलानीस्वामी के कुछ तथ्यों के खिलाफ अपना पक्ष रखना चाहता था, लेकिन आयोग ने शशिकला गुट को अपनी बात लिखकर देने को कहा। शुरुआत में दोनों गुटों ने पार्टी के चुनाव चिन्ह पर अलग-अलग दावा ठोका था। लेकिन बाद में बड़ी संख्या में पार्टी के विधायकों ने पलानीस्वामी के साथ मिलकर शशिकला के खिलाफ विद्रोह कर दिया, जोकि अभी जेल में हैं और पन्नीरलेस्व व पलानीस्वामी गुट ने विलय की घोषणा कर दी थी।
-
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर












Click it and Unblock the Notifications