महामारीः यहां 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, 2021 में ही अब खुलेंगे विद्यालय

नई दिल्ली। ओडिशा सरकार ने कोरोना महामारी संकट की दूसरी लहर को देखते हुए राज्य के सभी स्कूलों को 31 दिसंबर तक बंद रखने का निर्णय लिया है। यानी ओडिशा में अब स्कूल 2021 में ही खुलेंगे। जारी आदेश में कहा गया है कि सभी स्कूल 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे। हालांकि सरकार ने परीक्षा, मूल्यांकन और प्रशासनिक गतिविधियों के संचालन की अनुमति दी है।

School

गौरतलब है ओडिशा में कोरोना संक्रमण के नए मामले आने के बाद संभवतः यह राज्य सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है। शुक्रवार को ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,494 नए मामले सामने आए और कुल 15 मरीजों की मौत हो गई है। राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 2,98,768 हो गए हैं और मृतकों की संख्या 1.393 हो गई है। ओडिशा में अभी कोरोना के 13,789 एक्टिव केस हैं। हालांकि अब तक ओडिशा में 2,83,533 मरीज ठोक संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं।

school

31 दिसंबर तक ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार द्वारा सभी स्कूलों के बंद रखने के लिए जारी आदेश में कहा गया है कि ऑनलाइन, दूरस्थ शिक्षा जारी रहेगी। वहीं, टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ को कंट्रीब्यूशन जोन के बाहर ऑनलाइन टीचिंग और टेलीकाउंसलिंग के लिए स्कूलों में बुलाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+