EPFO Revolution: अब ATM और UPI से निकलेगा PF का पैसा, कब से शुरू होगी यह खास सुविधा?
EPFO Revolution: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने 30 करोड़ से अधिक सदस्यों के लिए डिजिटल क्रांति की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है। अब पीएफ खाते से एडवांस पैसा निकालना न केवल तेज होगा, बल्कि यह पूरी तरह से झंझट मुक्त भी हो जाएगा। EPFO जल्द ही BHIM ऐप के जरिए 'इंस्टेंट विड्रॉल' (Instant Withdrawal) की सुविधा शुरू करने की तैयारी में है, जिससे पीएफ निकासी की प्रक्रिया बिल्कुल एटीएम से पैसे निकालने जैसी आसान हो जाएगी।
अगले दो से तीन महीनों में शुरू होने वाली यह सेवा उन कर्मचारियों के लिए वरदान साबित होगी जिन्हें आपातकालीन स्थिति में तुरंत पैसों की जरूरत होती है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ मिलकर तैयार की गई यह सुविधा सीधे यूपीआई (UPI) के जरिए काम करेगी, जिससे पीएफ क्लेम का पैसा दिनों के बजाय मिनटों में आपके बैंक खाते में पहुंच जाएगा।

BHIM ऐप से कैसे होगी निकासी?
EPFO की इस नई योजना के तहत सदस्य सीधे BHIM ऐप पर जाकर एडवांस क्लेम के लिए आवेदन कर सकेंगे। ऐप पर आवेदन करने के बाद, EPFO का ऑटोमेटेड सिस्टम बैकएंड पर पात्रता और दस्तावेजों की जांच करेगा। जैसे ही मंजूरी (Approval) मिलेगी, पैसा सीधे सदस्य के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: PAN Aadhaar Card Link: अभी निपटा लें ये काम वरना लगेगा भारी जुर्माना, नए साल में बेकार हो जाएगा पैन कार्ड
इन जरूरतों के लिए मिलेगा 'इंस्टेंट एडवांस'
BHIM ऐप के माध्यम से सदस्य निम्नलिखित विशेष परिस्थितियों में तुरंत पैसा निकाल सकेंगे:
- बीमारी का इलाज: अचानक आई मेडिकल इमरजेंसी के लिए।
- उच्च शिक्षा: बच्चों की पढ़ाई या प्रोफेशनल कोर्स की फीस भरने के लिए।
- अन्य खास जरूरतें: विवाह या अन्य अनिवार्य पारिवारिक खर्चों के लिए।
UPI और SBI का साथ, सीधे खाते में पैसा
EPFO ने इस डिजिटल भुगतान प्रणाली को सुचारू बनाने के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और NPCI के साथ तालमेल किया है। मंजूर की गई राशि सीधे उस बैंक खाते में भेजी जाएगी जो सदस्य के UPI ID से लिंक होगा। इससे सदस्यों को न तो कागजी कार्रवाई की जरूरत होगी और न ही बार-बार ईपीएफओ दफ्तर या बैंक के चक्कर काटने पड़ेंगे।
शुरुआत में निकासी पर रहेगी सीमा
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा कारणों और UPI की तकनीकी सीमाओं को देखते हुए, शुरुआत में पूरी पीएफ राशि (Final Settlement) निकालने की अनुमति नहीं होगी।
- शुरुआत में केवल एडवांस निकासी की सुविधा मिलेगी।
- निकासी की एक अधिकतम सीमा (Limit) तय की जाएगी, जिसे जल्द ही आधिकारिक तौर पर घोषित किया जाएगा।
- भविष्य में इस सुविधा को BHIM के अलावा अन्य लोकप्रिय UPI ऐप्स (जैसे Google Pay, PhonePe) पर भी विस्तार दिया जा सकता है।
वर्तमान व्यवस्था बनाम नई सुविधा
अभी की व्यवस्था में, ऑनलाइन ऑटो मोड के जरिए ₹5 लाख तक का क्लेम सेटल होने में कम से कम तीन कामकाजी दिन (3 Working Days) लगते हैं। यदि मामला मैन्युअल जांच के तहत आता है, तो इसमें 10 से 15 दिन भी लग जाते हैं। नई UPI आधारित सुविधा इस प्रतीक्षा समय को खत्म कर देगी और कर्मचारियों को उनके ही पैसे पर त्वरित पहुंच (Fast Access) प्रदान करेगी।
ये भी पढ़ें: Aadhaar PVC Card Price Hike: प्लास्टिक आधार कार्ड हुआ महंगा! कब से लागू होगा नया नियम, कैसे करें अप्लाई
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications