PAN Aadhaar Card Link: अभी निपटा लें ये काम वरना लगेगा भारी जुर्माना, नए साल में बेकार हो जाएगा पैन कार्ड
PAN Aadhaar Linking Last Date: अगर आपने अभी तक अपने पैन कार्ड (PAN Card) को आधार से लिंक नहीं किया है, तो आपके पास केवल कुछ ही घंटों का समय बचा है। आयकर विभाग (Income Tax Department) ने सख्त चेतावनी जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि आज, यानी 31 दिसंबर 2025, पैन-आधार लिंकिंग (PAN Aadhaar Linking Deadline 31 December 2025) की अंतिम समय सीमा है।
यदि आप इस डेडलाइन को चूक जाते हैं, तो आपका पैन कार्ड पूरी तरह निष्क्रिय (Inoperative) हो जाएगा, जिससे बैंकिंग ट्रांजेक्शन, इनकम टैक्स रिफंड और म्यूचुअल फंड निवेश जैसे जरूरी काम रुक सकते हैं। सरकार टैक्स चोरी रोकने और डेटा को पारदर्शी बनाने के लिए इस लिंकिंग को अनिवार्य कर चुकी है। आखिरी समय की अफरा-तफरी और तकनीकी खराबी से बचने के लिए यह यहां दी जानकारी पूरी प्रक्रिया और पेनल्टी की जानकारी विस्तार से देगा।

पैन लिंक न होने पर झेलनी होगी ये मुश्किलें
अगर आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाता है, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं:
- टैक्स रिफंड का रुकना: आपको पेंडिंग इनकम टैक्स रिफंड नहीं मिलेगा।
- ब्याज का नुकसान: रिफंड पर मिलने वाले ब्याज का लाभ भी समाप्त हो जाएगा।
- ज्यादा TDS/TCS: आपके ट्रांजेक्शन पर टीडीएस (TDS) और टीसीएस (TCS) की दरें काफी अधिक होंगी।
- बैंकिंग बाधाएं: नया बैंक खाता खोलने या ₹50,000 से अधिक के लेनदेन में परेशानी आएगी।
लेट फीस और भुगतान के नियम
जिन लोगों ने अब तक लिंकिंग नहीं की है, उन्हें 1,000 रुपये का विलंब शुल्क (Late Fee) देना होगा। हालांकि, सरकार ने एक विशेष राहत भी दी है-जिन लोगों ने 1 अक्टूबर 2024 के बाद अपनी आधार एनरोलमेंट आईडी के जरिए पैन कार्ड बनवाया है, वे आज (31 दिसंबर 2025) तक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के इसे लिंक कर सकते हैं।
घर बैठे कैसे करें PAN-Aadhaar लिंक?
लिंकिंग की प्रक्रिया बेहद सरल और पूरी तरह ऑनलाइन है:
- सबसे पहले आयकर विभाग के आधिकारिक पोर्टल www.incometax.gov.in पर लॉग इन करें।
- होमपेज पर 'Quick Links' सेक्शन में जाकर 'Link Aadhaar' पर क्लिक करें।
- अपना पैन नंबर और आधार नंबर दर्ज करें और 'Validate' बटन दबाएं।
- यदि आपने 1,000 रुपये का चालान पहले ही भर दिया है, तो सिस्टम ऑटोमैटिक उसे कन्फर्म कर देगा।
- आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का ओटीपी (OTP) आएगा, उसे दर्ज करें।
- ओटीपी डालते ही आपकी रिक्वेस्ट प्रोसेस हो जाएगी।
ध्यान रहे कि लिंकिंग की प्रक्रिया को पूरी तरह अपडेट होने में 4 से 5 कार्यदिवस का समय लग सकता है। इसलिए अंतिम घंटों का इंतजार न करें और अभी अपना स्टेटस चेक करें।
ये भी पढ़ें: Aadhaar Card: खो गया है आधार कार्ड? बस 2 मिनट में अपने मोबाइल पर ऐसे पाएं UID नंबर












Click it and Unblock the Notifications