Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

EPFO News: अब जरूरत पड़ने पर PF से 5 लाख तक निकालना होगा आसान, सिर्फ 72 घंटे में होगा प्रोसेस!

Epfo Auto Settlement: मोदी सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़े करोड़ों कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने ईपीएफओ एडवांस दावों के ऑटो-सेटलमेंट की सीमा ₹1 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख कर दी है। यह फैसला जून 2025 से लागू हो गया है।

पहले यह सीमा मई 2024 तक ₹1 लाख थी। यानी अब कर्मचारी बिना किसी दखल के सीधे ₹5 लाख तक का एडवांस क्लेम कर सकेंगे, और वह भी सिर्फ 3 दिन (72 घंटे) के भीतर उनके खाते में ट्रांसफर हो जाएगा।

Epfo Auto Settlement

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह कदम मोदी सरकार की "Ease of Living" नीति के तहत लिया गया है, जिससे देश के कर्मचारियों को त्वरित वित्तीय सहायता मिल सके।

आंकड़ों में राहत

  • वित्त वर्ष 2024-25 में 2.32 करोड़ ऑटो-क्लेम निपटाए गए।
  • वहीं, 2023-24 में यह आंकड़ा सिर्फ 89.52 लाख था।
  • इसका मतलब है कि एक साल में तीन गुना से ज्यादा तेजी से ऑटो-सेटलमेंट हुए हैं।

अब 72 घंटे में होगा भुगतान

EPFO ने बताया कि जो सदस्य एडवांस क्लेम करेंगे, उनका दावा अब ऑटो-मोड में 3 कार्यदिवसों (72 घंटे) के भीतर निपटा दिया जाएगा। इससे लाखों कर्मचारियों को तत्काल जरूरत पड़ने पर आसानी से पैसा मिल सकेगा।

सरकार का यह कदम न सिर्फ कर्मचारियों के लिए राहत लेकर आया है, बल्कि यह डिजिटल इंडिया और पारदर्शिता के मिशन की दिशा में भी एक बड़ी पहल है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+