अमेरिकन सिंगर Enrique Iglesias ने फैन को किया Kiss, फिर होठों को चूमती ही रही बेकाबू लड़की, VIDEO

नई दिल्ली, 20 सितंबर: अमेरिकन सिंगर एनरिक इग्लेसियस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो अपलोड किया है, जो वायरल हो गया है। एनरिक लास वेगास में एक कार्यक्रम के दौरान एक महिला फैन को किस करते हुए दिखाई दिए। शुक्रवार रात शूट किए गए इस वीडियो ने एनरिक के फैंस को हैरान कर दिया है। इवेंट में सेल्फी के लिए पोज देते हुए पॉपस्टार एनरिक को पहले महिला फैन के गाल पर किस करते देखा जा सकता है। इसके बाद लड़की बेकाबू होकर एनरिक को होठों पर चूमना शुरू कर देती है। इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

फैन से खुद को छुड़वाकर भाग निकलते हैं एनरिक

फैन से खुद को छुड़वाकर भाग निकलते हैं एनरिक

हॉलीवुड सिंगर एनरिक इग्लेसियस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो एनरीक के शुक्रवार को हुए लास वेगस में हुए शो का है। वीडियो में एनरिक को एक फैन को किस करते देखा जा सकता है। इसे देखने के बाद फैंस हैरान हैं। एनरिक के किस करते ही अचानक से लड़की पलटती है और सिंगर को होठों पर किस करने लगती है। फैन के ऐसा करने से एनरिक चौंक जाते हैं और उसे पकड़ लेते हैं। बाद में वह खुद को छुड़वाकर भाग जाते हैं।

सिंगर ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया वीडियो

सिंगर ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया वीडियो

एनरिक इग्लेसियस ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'शुक्रवार की रात #LASVEGAS. @resortsworldlv में आज रात मिलते हैं!!!!' इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन मिल रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि लड़की की किस्मत अच्छी थी। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि ये गलत हरकत है। हालांकि, कुछ यूजर्स ऐसे भी दिखे जिन्होंने कहा कि 'ऐसा करना उनका सपना है।'

20 सालों से रिश्ते में हैं एनरिक इग्लेसियस

20 सालों से रिश्ते में हैं एनरिक इग्लेसियस

एनरिक इग्लेसियस का जन्म 8 मई 1975 को हुआ था। वह स्पेन से हैं। वह हॉलीवुड के गायक और अभिनेता हैं। एनरिक अपनी गायकी से अपने प्रशंसकों का दिल जीत लेते हैं। वह अपने गानों के लिए कई बार सुर्खियों में रहे हैं। वह पिछले 20 सालों से एना कोर्निकोवा संग रिलेशनशिप में हैं। दोनों के रिश्ते की शुरुआत 2001 में हुई थी। कपल के पास तीन बच्चे भी हैं। इनमें एक बेटा निकोलस और दो बेटियां लूसी और मैरी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+