मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कॉक्स एंड किंग्स के प्रमोटर पीटर को ED ने किया गिरफ्तार
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कॉक्स एंड किंग्स कंपनी के प्रमोटर पीटर केर्कर को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि मामला YES बैंक धन शोधन मामले में चल रही जांच से जुड़ा है। केरकर उर्फ अजय अजीत पीटर को धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) की विभिन्न धाराओं के तहत मुंबई से गिरफ्तार किया गया।

उन्हें यहां स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। केंद्रीय जांच एजेंसी ने पाया कि कॉक्स एंड किंग्स ग्रुप ऑफ कंपनीज पर बैंक का कुल 3,642 करोड़ रुपये का बकाया है। जांच एजेंसी ने जून में मुंबई में केरकर समेत कंपनी के कई पूर्व अधिकारियों घर इत्यादि परिसरों पर तलाशी की कार्रवाई भी की थी। ईडी पहले पर्यटन क्षेत्र की कंपनी के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी अनिल खंडेलवाल और आंतरिक ऑडिटर नरेश जैन को भी अक्टूबर में गिरफ्तार कर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications