Jammu Kashmir: अनंतनाग के अंडवान सगम में चल रहा एनकाउंटर
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है। हालांकि अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि इलाके में कितने आतंकी छिपे हैं।

जम्मू कश्मीर आज सुबह सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर शुरू हो गया है। जम्मू कश्मीर जून पुलिस ने इस एनकाउंटर की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि यह एनकाउंटर अनंतनाग जिले के अंडवान सगम इलाके में चल रहा है। पुलिस और सुरक्षाकर्मी इस एनकाउंटर में शामिल हैं।
बता दें कि इससे पहले शनिवार को भारतीय सेना जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था। सूत्रों के अनुसार भारतीय सेना और आतंकियों के बीच गोलीबारी हुई थी।
सूत्रों ने बताया कि उरी सेक्टर में शनिवार की सुबह घुसपैठ की कोशिश की गई थी। आतंकियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच गोलीबारी हुई थी। पाकिस्तान की ओर से क्वॉकॉप्टर उड़ाने की कोशिश की गई, लेकिन भारतीय सेना की ओर से फायरिंग के बाद वह वापस चला गया।
इससे पहले 3 मई को भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में भी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया था। सेना ने दो आतंकियों को एनकाउंटर में मार गिराया था।












Click it and Unblock the Notifications