श्रीनगर: एनकाउंटर में 3 आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है। यह एनकाउंटर श्रीनगर के फतेह काडल इलाके में चल रहा है।इस एनकाउंटर में अभी तक 3 आतंकियों को सेना ने मार गिराया है। वहीं एक पुलिसकर्मी भी इस एनकाउंटर में शहीद हो गया है। वहीं सोमवार की रात आतंकियों ने पुलवामा में सीआरपीएफ के कैंप पर हमला कर दिया था, जिसमे दो जवान घायल हो गए थे। पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने सोमवार को सुरक्षाकर्मियों के कैंप पर गोलीबारी की, जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। घायल जवान अमित कुमार और संतोष भारती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि हमने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच कर रहे हैं।

encounter

आपको बता दें कि इससे पहले शनिवार को पुलवामा में भी सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमे एक आतंकी ढेर हो गया था। इससे पहले बारामूला के सोपोर में शुक्रवार रात आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी के घर में घुसकर उनकी हत्या कर दी। पुलिसकर्मी का नाम जावेद अहमद बताया जा रहा है, जो जम्मू कश्मीर पुलिस में एसपीओ के रूप में शामिल हुए थे। जम्मू कश्मीर पुलिस सेवा में रहते जावेद ने कई ग्राउंड रिपोर्ट को अजाम दिया था।

जम्मू कश्मीर में निकाय चुनाव के अंतिम फेज से पहले सुरक्षाबलों के कैंप पर आतंकियों ने हमला किया था। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में स्थित सुरक्षाबलों के एक कैंप पर सोमवार रात आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया। इस हमले में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स(सीआरपीएफ) के दो जवान घायल हो गए हैं। बता दें कश्मीर का मोस्ट वांटेड आतंकवादी मन्नान बशीर वानी की मौत के बाद घाटी में लगातार तनाव बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+