जम्मू-कश्मीर: बारामूला समेत 3 जगहों पर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बारामूला औऱ बांदीपोरा समेत तीन जगहों पर आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में करीरी के कलांतारा इलाके की घेराबंदी की और एक तलाशी अभियान चलाया। वहीं सोपोर में आतंकवादियों द्वारा किए गए ग्रेनेड हमले में एक अधिकारी सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गये।

Encounter Underway Between Militants And Security Forces In Jammu And Kashmirs Baramulla

बारामूला और बांदीपुरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों ने बांदीपुरा के मीरमोहल्ला हाजिन में एक से दो आतंकियों को घेर रखा है। दोनों ओर फायरिंग की खबर है। वहीं बारामूला जिले के कलांतरा में एक से दो आतंकियों की मौजूदगी की सूचना है। यह वही इलाका है जहां कल सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जब्त किये गए थे।

इससे पहले सोपेर में आज सुबह आतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के गश्ती दल पर ग्रेनेड से हमला किया। जिसमें एक अधिकारी सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गये। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्तरी कश्मीर जिले में सोपोर के मुख्य चौक पर आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर एक ग्रेनेड फेंका।

उन्होंने बताया कि विस्फोट में डांगीवाचा थाना के प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एहतियात के तौर पर सोपोर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं।

ये भी पढ़ें: J&K:पाकिस्तान ने राजौरी में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, एक जवान शहीद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+