सोपोर एनकाउंटर में सेना ने 3 आतंकियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
नई दिल्ली, 24 अगस्त। जम्मू कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाकर्मियों का अभियान लगातार जारी है। एक बार फिर से आज सोपोर में आतंकियों के साथ सुरक्षाकर्मियों की मुठभेड़ हुई। यहएनकाउंटर बारामूल जिले के सोपोर इलाके में हुआ। इस ऑपरेशन में पुलिस और सेना के जवान शामिल थे। सुरक्षाकर्मियों ने एनकाउंटर में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। आतंकियों के पास हथियार हथियार आदि बरामद किए गए हैं। फिलहाल इलाके में सुरक्षाकर्मी सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

इसके अलावा श्रीनगर में सोमवार की शाम को सीआरपीएफ के बंकर पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया था। इस हमले में एक जवान घायल हो गया था। इससे पहले सोमवार को ही पुलिस ने दो आतंकियों को एनकाउंटर में ढेर किया है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि श्रीनगर में कुछ आतंकी छिपे हैं, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया और इन दोनों ही आतंकियों को मार गिराया गया।
कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि हमे श्रीनगर के मध्य कश्मीर में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस के 10 जवान वहां पहुंचे और पुलिस ने आतंकियों को चेतावनी दी। लेकिन जब इन लोगों ने फायरिंग कर दी तो पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई और एनकाउंटर शुरू हो गया। इस दौरान दो आतंकी ढेर हो गए। दोनों ही आतंकी टीआरएफ के हैं, जिनकी पहचान अब्बास शेख, शाकिब मंजूर के रूप में हुई है। इन लोगों के नाम जम्मू कश्मीर पुलिस की मोस्ट वांटेड की लिस्ट में था।












Click it and Unblock the Notifications