उड्डयन मंत्रालय का कर्मचारी निकला कोरोना पॉजिटिव, 15 अप्रैल तक आया था ऑफिस

नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन मंत्रालय का एक कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है जिसके बाद मंत्रालय के कई कर्मचारियों को क्वारंटीन रहने के लिए कहा गया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि कोरोना का मामला सामने आने के बाद राजीव गांधी भवन में नागरिक उड्डयन मंत्रालय (बी) विंग को सील कर दिया गया है और एनडीएमसी को पूरे विंग को सैनिटाइज करने के लिए कहा गया है।

संपर्क में आए कर्मचारियों को किया गया क्वारंटीन

संपर्क में आए कर्मचारियों को किया गया क्वारंटीन

मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि जो कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया है, वो 15 अप्रैल को दफ्तर आया था। 21 अप्रैल को उसकी रिपोर्ट आई है, जिसमें उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद उन सभी कर्मचारियों को क्वारंटीन रहने को कहा गया है जो उसके संपर्क में आए थे। बताया गया है कि दिल्ली सरकार कर्मचारी के संपर्क में आए लोगों के आइसोलेशन के लिए इंतजाम कर रही है। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मंत्रालय की ओर से कर्मचारी को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।

राष्ट्रपति भवन परिसर में मिल चुका कोरोना का मरीज

राष्ट्रपति भवन परिसर में मिल चुका कोरोना का मरीज

इससे पहले राष्ट्रपति भवन परिसर के पॉकेट-1 में रहने वाली एक महिला कोरोना को संक्रमण पाया जा चुका है। जिसके बाद उसके संपर्क में रहे लोगों को क्वारंटीन रहने को कहा गया है। हालांकि राष्ट्रपति भवन से जारी बयान में कहा गया है कि सचिवालय स्टाफ का कोई दूसरा कर्मचारी संक्रमित नहीं है। जो राहत की बात है।

दिल्ली पुलिस के कई जवानों को संक्रमण

दिल्ली पुलिस के कई जवानों को संक्रमण

वहीं लोकसभा सचिवालय का भी एक सफाईकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिला है। लोकसभा सचिवालय में तैनात सफाईकर्मी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इसके अलावा दिल्ली पुलिस के भी कई जवानों को कोरोना संक्रमण पाया जा चुका है। चांदनी महल इलाके में आठ और नबी करीम एरिया पुलिस के तीन जवान संक्रमित हो चुके हैं। वहीं कई डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को भी कोरोना का संक्रमण पाया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+