Amit Shah: अमित शाह की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इस वजह से गुवाहाटी में सुरक्षित लैंड किया विमान

अमित शाह गुवाहाटी में होटल रेडिसन ब्लू में रात बिताएंगे और त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के लिए रथ यात्रा का उद्घाटन करने के लिए गुरुवार सुबह अगरतला के लिए रवाना होंगे। अमित शाह गुवाहाटी एयरपोर्ट पर सकुशल उतर गए।

अमित शाह की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की फ्लाइट की बुधवार रात इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर अमित शाह की फ्लाइट की आपात लैंडिंग की गई। गृह मंत्री को अगरतला जा रहे थे, लेकिन खराब मौसम की वजह से गुवाहाटी में लैंडिंग कराई गई।

Recommended Video

    Rahul Gandhi की सुरक्षा को लेकर Congress ने Amit Shah को फिर लिखा पत्र | वनइंडिया हिंदी | *Politics

    अमित शाह गुवाहाटी में होटल रेडिसन ब्लू में रात बिताएंगे और त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के लिए रथ यात्रा का उद्घाटन करने के लिए गुरुवार सुबह अगरतला के लिए रवाना होंगे। अमित शाह गुवाहाटी एयरपोर्ट पर सकुशल उतर गए। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उनका स्वागत किया।

    गृह मंत्री अमित शाह कल त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। अमित शाह को आज रात ही अगरतला पहुंचना था। लेकिन अगरतला में खराब मौसम के कारण उनकी फ्लाइट को करीब 10:45 बजे गुवाहाटी में लैंड करना पड़ा।

    अमित शाह बीजेपी की 'जन विश्वास रथ यात्रा' को हरी झंडी दिखाएंगे और उसके बाद धर्मनगर में एक जनसभा करेंगे। वह वहां एक कार्यकर्ता के घर दोपहर का भोजन भी करेंगे। इसके बाद वह दक्षिण त्रिपुरा के सबरूम जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- अमित शाह के निर्देशन में गृह मंत्रालय ने कंझावला कांड पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मांगी रिपोर्ट

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+