Video: 'हम ना कुछ गलत कहते हैं...', एल्विश यादव ने जेल से बाहर आने के बाद बता दिया सारा सच
Elvish Yadav News: सोशल मीडिया स्टार और यूट्यूबर एल्विश यादव ने जेल से बाहर आने के बाद अपने यूट्यूब चैनल पर अपना पहला ब्लॉग शेयर किया है। इस ब्लॉग में एल्विश यादव अपने जेल में बीते दिनों के बारे में बताया है।
14 मिनट लंबे वीडियो में एल्विश यादव ने बताया है कि जेल में बीते ये कुछ दिन, उनकी जिंदगी का बहुत बुरा दिन था। एल्विश यादव ने कहा कि, जेल में जीवन का बहुत बुरा दौर था। एल्विश ने कहा कि, वह कभी नहीं चाहते कि किसी के साथ भी ऐसा हो। एल्विश यादव का कहना है कि, उनके ऊपर लगाया गया ये आरोप झूठा है।

एल्विश यादव ने बोला- 'जिन्होंने मुझे बुरा-भला कहा...'
एल्विश यादव ने अपने फैंस और सपोर्ट करने वालों को भी धन्यवाद कहा है। एल्विश यादव ने कहा, ''पिछले दिनों जो एक हफ्ता बीता है, इसमें कोई शक नहीं कि वह मेरी जिंदगी का बहुत बुरा दौर था। उस समय के बारे में क्या बात करूं जब मैं अंदर था।''
एल्विश यादव ने कहा, ''आइए अब एक पॉजिटिविटी नोट पर नया चैप्टर शुरू करते हैं, जिन लोगों ने मेरा साथ दिया और जिन्होंने नहीं दिया, मेरे बारे में बुरा-भला कहा, उन सभी को भी धन्यवाद। मैं सिर्फ लोगों को थैंक्स ही कह सकता हूं। मैं अपने काम पर वापस आ गया हूं।''
एल्विश यादव ने कहा- 'ना हम कुछ गलत कहते हैं ना करते...'
एल्विश यादव ने कहा कि, 'ना हम कुछ गलत कहते हैं, ना कुछ गलत करते हैं। जो कुछ भी हुआ है, मैं उसका सामना करने के लिए तैयार हूं, भगवान ना करे, किसी को भी ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़े, जिस तरह मुझे करना पड़ा है। लेकिन यह ठीक है, ये भी जीवन का हिस्सा है, मैं इससे भी निपट लूंगा।'
किस केस में गिरफ्तार हुए थे एल्विश यादव?
एल्विश यादव नोएडा रेव पार्टी में सांपों को जहर सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार हुए थे। नोएडा पुलिस एल्विश यादव को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के प्रावधानों और भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी के तहत आपराधिक साजिश के तहत दर्ज किया था।
उनकी गिरफ्तारी के एक दिन बाद कई मीडियो रिपोर्ट में दावा किया गया कि एल्विश यादव ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
एल्विश यादव 50,000 के जमानत बांड पर जमानत दे दी गई। एल्विश के वकील प्रशांत राठी ने मीडिया को बताया, ''इस मामले में हमारी दलील यह थी कि उन पर झूठा आरोप लगाया गया था और उनसे या उनके दोस्तों से कोई पदार्थ जब्त नहीं किया गया है।
जिससे एनडीपीएस अधिनियम का उल्लंघन हुआ हो। अदालत एल्विश यादव और उनके दो दोस्तों को 50,000 रुपये की दो जमानत राशि पर जमानत दे दी है।












Click it and Unblock the Notifications