'योगी जी, अगर गलती निकली तो हर...', रेव पार्टी-FIR पर एल्विश यादव ने तोड़ी चुप्पी, Video में कही ये बात

Elvish Yadav On Rave Party and snake venom: बिग बॉस ओटीटी-2 के विनर और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव ने अपने ऊपर लगे रेव पार्टी और सांपों का नशा करने के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। नोएडा पुलिस ने इस मामले में एल्विश यादव पर एफआईआर की है। एल्विश यादव ने शुक्रवार (03 नवंबर) को अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर इन सभी आरोपों से इनकार किया है।

एल्विश यादव ने कहा है कि, उनके ऊपर नोएडा में रेव पार्टी करने, विदेशी लड़कियों को बुलाने और सांपों के जहर का नशा करने के जो भी आरोप लगे हैं, वो सारे बेबुनियाद हैं। उनका ऐसे किसी भी पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है।

Elvish Yadav On Rave Party and snake venom

एल्विश यादव बोले- सारे आरोप बेबुनियाद हैं, मेरा नाम मत खराब करो...

एल्विश यादव ने कहा, ''मेरे ऊपर लगाए सारे आरोप बेबुनियाद हैं। सारे आरोप फर्जी हैं। आरोपों में एक परसेंट भी सच्चाई नहीं है...मेरा नाम खराब मत करो.. मैं यूपी पुलिस का सहयोग करने को तैयार हूं.. अगर 1 परसेंट भी लगे आरोप सही साबित हुए तो मैं जिम्मेदारी लूंगा।"

एल्विश यादव ने उत्तर प्रेदश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी पुलिस को संबोधित करते हुए कहा कि, ''योगी जी और यूपी पुलिस को मैं कहना चाहता हूं कि, इन सब चीजों में एक मेरी एक परसेंट भी गलती निकली तो मैं पूरी जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं। मैं प्रशासन और यूपी पुलिस को सहयोग करने के लिए तैयार हूं।''

मीडिया से एल्विश यादव ने कहा- गिरफ्तारी की खबर, बिना सबूत के ना चलाएं

एल्विश यादव ने कहा कि, जब मैं सुबह उठा तो मैंने ये सारी खबरें देखी, कि मैं नशीले पदार्थ लेता हूं। मैं गिरफ्तार हो गया हूं। लेकिन ये सारे फेक हैं। मैं मीडिया से ये अनुरोध करना चाहता हूं कि बिना ठोस सबूत के मेरे खिलाफ ऐसे अरेस्ट वाली खबर ना चलाए। इन आरोपों से मेरा 100 मील तक दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है। प्लीज मेरा नाम खराब ना करें, अगर ये आरोप साबित होते हैं, तो मैं जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+