Elon Musk New Jet: कर्मचारियों की छंटनी के बीच मस्क ने खरीदा 643 करोड़ का विमान, जानिए खासियत
दुनिया के सबसे अमीर शख्स और ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार वह ट्विटर को लेकर नहीं बल्कि अपने लिए खरीदी गई प्राइवेट जहाज को लेकर सुर्खियों में हैं। समाचार वेबसाइट ऑस्टोनिया की तरफ से एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मस्क ने खुद के लिए एक प्राइवेट जेट खरीदा है, जिसकी कीमत $78 मिलियन (643 करोड़) है। उन्होंने जहाज का ऑर्डर गल्फस्ट्रीम G700 को दिया है।

जानकारी के मुताबिक यह विमान मस्क को अगले वर्ष तक मिल जाएगा। इस विमान में 19 लोग एक साथ सफर कर सकेंगे। साथ ही विमान 51000 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकेगा। इस विमान में अन्य विमानों की अपेक्षा केविन की ज्यादा जगह होगी।
रोल्स-रॉयस के दो इंजनों से संचालित होगा जेट
रिपोर्ट के अनुसार, G700 जेट दो रोल्स-रॉयस इंजनों द्वारा संचालित होगा। साथ ही विमान बिना ईंधन भरे 7,500 समुद्री मील तक उड़ान भर सकता है। विमान का खुद का वाई-फाई सिस्टम होगा। इसके अलावा विमान में 20 गोलाकार खिड़कियां और दो शौचालय भी होंगे।
पुराने विमान G650ER की जगह लेगा नया विमान
नए जेट से मस्क के वर्तमान विमान, G650ER को रिप्लेस किया जाएगा। आपको बता दें कि मस्क के पास चार निजी जेट हैं। उनके पहले विमान का नाम डसॉल्ट 900B है। बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट कि मानें तो उनके सभी विमान फाल्कन लैंडिंग एलएलसी में पंजीकृत हैं, जो स्पेसएक्स से जुड़ी एक शेल फर्म है।
ट्विटर के कर्मचारियों की नौकरी बचेगी या नहीं आज होगा फैसला
ट्विटर को खरीदने के बाद एलन मस्क ने सबसे पहले पराग अग्रवाल को निकाला। वहीं, अन्य कर्मचारियों की नौकरी बचेगी या नहीं इस पर आज शाम को फैसला होगा। इसको लेकर सभी को आज मेल भेजा जाएगा। इधर रायटर्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी की तरफ से सभी कार्यालयों को बंद कर दिया जाएगा और यहां तक कर्मचारियों की पहुंच को भी रोक दिया जाएगा।
इससे पहले शुक्रवार को कंपनी की तरफ से जारी एक मेल में कहा गया था कि ट्विटर को सही रास्ते पर ले जाने के लिए हम कठिन फैसले लेने जा रहे हैं। कंपनी की तरफ से वैश्विक स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी। इसकी जानकारी मेल पर सभी को दे दी जाएगी। दावा किया जा रहा है कि कंपनी की तरफ से करीब 4000 कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी। वहीं, कर्मचारियों की छंटनी से बचने वाले पैसे को कंपनी को आगे ले जाने के लिए निवेश किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- एलन मस्क आज से कर्मचारियों की छंटनी करेंगे! Twitter हुआ डाउन, यूजर्स हुए परेशान












Click it and Unblock the Notifications