केजरीवाल ही नहीं मोदी और राहुल के बिल भी लाखों में, फिर हंगामा क्यों?
नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बिजली बिल को लेकर खूब हंगामा हो रहा हैं। केजरीवाल के घर का बिजली बिल 1.35 लाख आने के बाद से विरोधी दल ने उनके खिलाफ हंगामा शुरु कर दिया है।

केजरीवाल का दो महीने का बिजली का बिल 1.35 लाख आने के बाद से नेताओं की सुविधाओं पर फिर से बहस होने लगी है। लेकिन आपको बता दें कि ऐसा करने वालों में केजरीवाल अकेले नहीं है। करने का मतलब ये कि केजरीवाल अकेले नहीं है जिनके घर का बिजली बिल लाखों में आया हो। इस कतरा में नेताओं की लंबी लिल्ट है।पीएम मोदी और कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी भी इस कतार में खड़ें हैं।
न्यू इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी का बिजली का बिल 21 लाख रुपए आया है, जबकि वित्त मंत्री अरुण जेटली का बिजली का बिल 3.63 लाख रुपए आया है।वहीं उमा भारती के घर का बिजली बिल 1.20 लाख रुपए आया है। ये लिस्ट बहुत लंबी है। ऐसे में सवाल ये जब संसाधनों का दुर्पयोग गर नेता करते हैं तो फिर केजरीवाल ही निशाने पर क्यों?












Click it and Unblock the Notifications