हरियाणा में भाजपा को बढ़त, रोहतक से कांग्रेस को मिली जीत
चंड़ीगढ़। हरियाणा के 10 सीटों पर वोटों की गिनती शुरु हो गई है। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी लीड कर रही है। भाजपा यहां 7सीटों पर सीट कर रही है, जबकि कांग्रेस एक सीट पर आगे है। गुड़गांव से आप उम्मीदवार योग्रेन्द्र यादव पिछड़कर चौथे नबंर पर पहुंच चुके है तो वहीं कुरुक्षेत्र से कांग्रेस के सांसद नवीन जिंदल भारी मतों से हार गए हैं। कुरुक्षेत्र से भाजपा के राजकुमार साहनी ने इंडियन नेशनल लोकदल के बलवीर सिंह साहनी को 1 लाख 20 हजार वोटों से हराकर जीत हासिल की।
चुनाव परिणाम से जुड़ी हर खबर
गुड़गांव से बाजपा प्रत्यासी राव इंट्रजीत सबसे आगे चल रहे है, जबकि आईएनएलडी के उम्मीदवार जाकिर हुसैन दूसरे नबंर पर बनें हुए है। वहीं रोहतक से कांग्रेस के उम्मीदवार दीपेन्द्र सिंह हुड्डा को जीत हासिल हुई है। हुड्डा ने भाजपा के प्रत्याशी ओम प्रकाश धाकड़ को 1 लाख 70 हजार वोटों से हराकर जीत हासिल की।
वोटों की गिनती जारी है। भाजपा और कांग्रेस के बीच यहां कड़ी टक्कर है। यहां से आम आदमी पार्टी के राजनीतिक पंडित योगेन्द्र यादव की किस्मत दांव पर लगी है। वो गुड़गांव से चुनाव लड़ रहे है। शुरुआती रुझान में वो पिछड़ कर चौथे नबंर पर पहुंच चुके है। भाजपा 300 का आंकड़ा पार कर चुकी है। भाजपा दफ्तरों में जश्न का माहौल है।












Click it and Unblock the Notifications