Election Results 2018: हार्दिक पटेल ने भी कहा, मोदी के लिए कड़ी चुनौती बने राहुल गांधी

नई दिल्ली। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तस्वीर अब तकरीबन साफ हो गई है। परिणाम पर नजर डालें तो पांच में से तीन राज्यों में कांग्रेस सरकार बनाती दिख रही है। हालांकि कांग्रेस को मिजोरम और तेलंगाना में हार का सामना करना पड़ा है, लंबे वक्त से हार की मार सह रही कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के लिए ये जीत काफी मायने रखती है इसलिए अब विरोधी दल भी बीजेपी की हार का जश्न मना रहे है।

मोदी के लिए कड़ी चुनौती बने राहुल गांधी: हार्दिक पटेल

गुजरात के पाटीदारों के नेता हार्दिक पटेल ने तीन राज्यों में कांग्रेस पार्टी की जीत को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की जीत बताते हुए कहा कि राहुल ही पीएम पद का मजबूत चेहरा हैं, कांग्रेस देश में अब मजबूती से आगे बढ़ रही रही है, पीएम नरेंद्र मोदी के सामने राहुल अब एक मजबूत चुनौती के तौर पर सामने आए हैं,ये नतीजे 2019 का सेमीफाइनल हैं और इसका असर लोकसभा चुनाव में भी होगा।

मालूम हो कि कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी के एक साल पूरा करने पर इससे बेहतर कोई तोहफा नहीं हो सकता। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बढ़त बनाते हुए मध्य प्रदेश में भी भाजपा को कड़ी टक्कर दी है। वहीं, तेलंगाना में भी कांग्रेस ने अपनी स्थिति में सुधार किया है।

ठीक एक साल पहले राहुल गांधी बने थे पार्टी अध्यक्ष

आज के ठीक एक साल पहले 11 दिसंबर को राहुल गांधी को निर्विरोध कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। पिछले एक साल में राहुल गांधी ने संगठन में कई बदलाव किए। पार्टी के अंदर और बाहर इन निर्णयों को लेकर कई सवाल भी उठे, पर इस एक साल में राहुल गांधी खुद को साबित करने में सफल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+