छत्तीसगढ़ में नमो-नमो, 10 सीटों पर BJP की फतह, कांग्रेस हुआ साफ
रायपुर। लोकसभा चुनाव के नतीजे सबसे सामने आ चुके है। भाजपा अकेल दम पर सरकार बनाने की स्थित में आ चुकी है। भाजपा के खाते में 283 सीटें आई है जबकि कांग्रेस की शर्मनाक हार हुई है। एनडीए की सरकार बनाने में भाजपा शासित राज्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राजस्थान,मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया।
चुनाव आयोग से इसकी शिकायत कर पुनर्गणना की मांग की है। वोटों की गिनती में जोगी पीछे चल रहे थे। इधर, लोकसभा चुनाव में जनता ने छत्तीसगढ़ में जिन उम्मीदवारों के पक्ष में जनादेश दिया है। उनमें रायपुर से रमेश बैस, राजनांदगांव से भाजपा के प्रत्याशी अभिषेक सिंह, बस्तर से दिनेश कश्यप, रायगढ़ से विष्णुदेव साय, बिलासपुर से लखनलाल साहू, और जांजगीर चांपा से कमला पाटले चुनाव जीत गई है।
चुनाव परिणाम से जुड़ी हर खबर
छत्तीसगढ़ में नमो की लहर में कांग्रेस साफ हो गई। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से भाजपा ने 10 पर फतह हासिल की,वहीं एक सीट (दुर्ग)पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की। मुख्यमंत्री रमन सिंह के पुत्र व राजनांदगांव से भाजपा प्रत्याशी अभिषेक सिंह ने 2 लाख 39 हजार मतों से जीत दर्ज की। कांकेर विक्रम उसेंडी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी फूलो देवी नेताम को 35 हजार वोटों से हरा दिया है। कोरबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के बंशीलाल महतो कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. चरणदास को करीबन चार हजार मतों से हरा दिया।
अंबिकापुर में भाजपा के कमलभान सिंह ने कांग्रेस के रामदेव राम को 1 लाख 25 हजार मतों से हराया। बिलासपुर से कांग्रेस की करुणा शुक्ला पर भाजपा के लखनलाल साहू ने 1 लाख मतों से जीत दर्ज की है। भाजपा के प्रदेश विष्णुदेव साय ने रायगढ़ सीट पर 2 लाख 16 मतों से विजय प्राप्त की। जांजगीर चांपा सीट भाजपा के कमला देवी पाटले के खाते में गई हैं। इधर, रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा के रमेश बैस ने कांग्रेस के उम्मीदवार सत्यनारायण शर्मा को हराकर एक बार फिर अपनी धाक जमाई है। महासमुंद सीट पर नतीजे की घोषणा होना बाकी है इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार अजीत जोगी और भाजपा के उम्मीदवार चंदूलाल साहू के बीच कांटे की टक्कर हो रही है।
महासमुंद भाजपा प्रत्याशी चंदू लाल साहू अपने प्रतिदंद्वी अजीत जोगी को 1556 वोटों से हराने की खबर है। जोगी शुरू से बढ़त बनाए हुए थे, लेकिन अचानक सराईपाली बसना की गिनती शुरू होते पिछड़ने लगे एक समय ऐसा आया कि 1556 वोटों से जोगी चुनाव हार गए। अजित जोगी ने तत्काल चुनाव आयोग के समक्ष रिकाउंटिंग के लिए आवेदन लगाया।












Click it and Unblock the Notifications