Daily Political Update:राजस्थान दौरे पर PM मोदी- राहुल गांधी, तेलंगाना में नड्डा और प्रियंका ने संभाला मोर्चा

Political Roundup of Assembly Election States: राजस्थान और तेलंगाना में चुनाव प्रचार ने बीते कुछ दिनों से जोर पकड़ लिया है। राहुल गांधी और पीएम मोदी ने आज राजस्थान में कई चुनावी संभाओं को संबोधित करते हुए जन समर्थन की अपील की। वहीं तेलंगाना में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मोर्चा संभाला।

राजस्थान में 25 नवबंर और तेलंगाना में 30 नवंबर को वोटिंग होगी। इससे पहले तीन राज्य मिजोरम, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव संपन्न हो चुके है। ऐसे में बाकी के दो राज्यों में रविवार (19 नवंबर) को कैसा चुनावी हाल है, जानिए सभी अपडेट्स सिर्फ एक खबर में...

Political Roundup

राजस्थान में बढ़ी चुनावी सरगर्मी

प्रदेश की 200 सीटों पर अब से कुछ दिनों बाद वोटिंग होनी है। ऐसे में जैसे-जैसे मतदान की तारीख पास आ रही है। वैसे वैसे चुनावी माहौल गर्मा रहा है। पीएम मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए प्रदेश के दौरे पर हैं।

  • चूरू में बरसे पीएम मोदी: चूरू के तारानगर में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने राजस्थान की गहलोत सरकार और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "...क्रिकेट में बैट्समैन आता है और अपनी टीम के लिए रन बनाता है, लेकिन कांग्रेस वालों में ऐसा झगड़ा है कि रन बनाना तो दूर, ये लोग एक-दूसरे को रन आउट करने में लगे हैं। कांग्रेस सरकार के 5 साल एक-दूसरे को रन आउट करने में बीत गए। जो बचे हैं वो महिलाओं और अन्य मुद्दों पर गलत बयान देकर हिट विकेट हुए जा रहे हैं और बाकी जो हैं वो पैसे लेकर, रिश्वत लेकर मैच फिक्सिंग कर लेते हैं और कुछ काम नहीं करते।"
  • 5 साल में कोई काम नहीं किया: झुंझुनू में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "एक सार्वजनिक संबोधन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने माना कि उनके विधायकों और उम्मीदवारों ने पिछले 5 साल में कोई काम नहीं किया...ऐसा इसलिए क्योंकि राजस्थान में जादूगर और बाजीगर का खेल चल रहा था। जादूगर कुर्सी बचाने में व्यस्त थे और बाजीगर कुर्सी गिराने में लगे थे...जिस कांग्रेस ने राजस्थान को बर्बाद कर दिया, क्या उन्हें यहां सत्ता में वापस आना चाहिए?"
  • दौसा में राहुल ने पीएम मोदी को घेरा: दौसा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "आज नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि भारत में कोई जाती नहीं है केवल गरीब है। लड़ाने के समय एकदम ओबीसी, दलित सब पैदा हो जाते हैं। ये उनकी विचारधारा है। इसलिए मैं कन्याकुमारी से कश्मीर तक चला हूं।"
  • गहलोत का हमला: झुंझुनूं के नवलगढ़ पहुंचे सीएम गहलोत ने सभा को संबोधित करते हुए नगरपरिषद बनाने का वादा किया। साथ ही गहलोत ने कहा कि पीएम मोदी हमारी योजनाओं में कमी निकाल कर वे मेरे, मेरे परिवार और जादूगरी के बारे में बात करते हैं।

तेलंगाना का चुनावी हाल, बीजेपी-कांग्रेस ने लगाया जोर

तेलंगाना की कुल 119 सीटों पर 30 नवंबर को मतदान होगा। यहां सत्तारूढ़ दल बीआरएस से बीजेपी और कांग्रेस की कड़ी टक्कर है। ऐसे में प्रियंका गांधी ने यहां आज मोर्चा संभाला, जबकि बीजेपी की तरफ जेपी नड्डा चुनाव प्रचार में हैं।

भाजपा की लड़ाई परिवारवाद से: रंगारेड्डी में रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा, "...भाजपा की लड़ाई परिवारवाद से है...पूरे देश में जितनी परिवारवादी पार्टियां हैं उनसे लड़ने काम भाजपा का है। चाहे फारूख अब्दुल्ला- उमर अब्दुल्ला हो... या चाहे तेलंगाना में केसीआर के बाद केटीआर हो, या केटीआर के बाद के. कविता या उनके बाद उनका बेटा हो, भाजपा लड़ेगी और इन्हें हराएगी।"

रेड्डी ने साधा बीजेपी पर निशाना: हैदराबाद में बीजेपी के घोषणापत्र पर तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने बयान दिया। उन्होंने कहा, ''बीजेपी के घोषणापत्र पर चर्चा करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि यहां उनकी कोई हिस्सेदारी नहीं है। बीआरएस घोषणापत्र और बीजेपी घोषणापत्र एक ही हैं, यहां के लोगों को उन पर भरोसा नहीं है। उन्होंने जो भी वादे किए, उसे पूरा नहीं किया। हम घोषणापत्र को उसी तरह से देखते हैं..."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+