कुछ हफ्तों के लिए टल सकता है कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, 28 अगस्त को होगी CWC मीटिंग
नई दिल्ली, 25 अगस्त: लंबे समय से देश की सबसे पुरानी राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव लंबित है। हाल ही में चुनाव जल्द चुनाव होने की संभावना नजर आ रही थी लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव कुछ हफ्तों के लिए टाला जा सकता है।

कांग्रेस पार्टी के सूत्र के अनसुार 28 अगस्त को होने वाली सीडब्ल्यूसी की बैठक में अंतिम कार्यक्रम लिया जाएगा। पहले यह घोषणा की गई थी कि चुनाव कार्यक्रम 21 अगस्त से 20 सितंबर तक होगा।
बता दें इससे पहले यह घोषणा की गई थी कि चुनाव कार्यक्रम 21 अगस्त से 20 सितंबर तक होगा। ये भी सूचना कांग्रेस सूत्रों ने दी थी।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने बच्चों राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ मेडिकल जांच के लिए विदेश यात्रा पर जाएंगी क्योंकि पार्टी अध्यक्ष पद की दौड़ में कई नेताओं के नाम चर्चा में हैं।
इस बीच, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने बुधवार को कहा कि पार्टी को पुनरुद्धार की जरूरत है और जो सामूहिक प्रयासों से संभव है।












Click it and Unblock the Notifications