Election exit poll 2023: पांच राज्यों के एक्जिट पोल के नतीजों के समय में बदलाव, जानिए कब होगा जारी
Election exit poll 2023: मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मिजोरम के विधानसभा चुनावों में के एक्जिट पोल के नतीजे आज शाम जारी होंगे। जबकि चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को आएंगे। एक्जिट पोल के नतीजों के समय में बदलाव कर दिया गया है। तेलंगाना में आज मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही एग्जिट पोल विंडो खुल जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक एग्जिट पोल के समय में मामूली बदलाव किया गया है। एजेंसियों के सर्वे के नतीजे शाम 5 बजकर 30 मिनट के बाद आने शुरू हो जाएंगे।
एक बयान में गहलोत ने राजस्थान में हर पांच साल में सरकार बदलने के ट्रेंड के इस टूटने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा, "राजस्थान में कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है। लोगों से बात करने के बाद मुझे यही पता चला है।'' उन्होंने कहा, ''भाजपा के मतदाता भी कह रहे हैं कि हमने काम किया है। बीजेपी के हारने का तीसरा कारण यहां प्रचार के लिए आए बीजेपी नेताओं द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा है. पीएम मोदी और अन्य बड़े भाजपा नेताओं ने गुस्से और धमकी की भाषा का इस्तेमाल किया।"

अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा के मतदाता भी कह रहे हैं कि हमने काम किया है। बीजेपी के हारने का तीसरा कारण यहां प्रचार के लिए आए बीजेपी नेताओं द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा है. पीएम मोदी और अन्य बड़े भाजपा नेताओं ने गुस्से और धमकी की भाषा का इस्तेमाल किया।












Click it and Unblock the Notifications