'बिरयानी' वाले बयान पर बुरे फंसे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार के लिए अपने 200 दिग्गजों को मैदान में उतारा था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इसी सिलसिले में दिल्ली पहुंचे और दनादन कई रैलियां की, लेकिन अब उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। चुनाव आयोग ने यूपी के सीएम को उनके एक बयान को लेकर नोटिस भेज दिया है। आयोग ने सीएम योगी से शुक्रवार शाम 5 बजे तक जवाब मांगा है।

मालूम हो कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी हुई है, चुनाव आयोग ने गुरुवार की शाम से राजनीतिक दलों के चुनावी प्रचार पर भी रोक लगा दी है। दिल्ली में बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे सीएम योगी ने अपने एक बयान में केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि, दिल्ली की जनता को पीना का साफ पानी नहीं मिल रहा है, एक सर्वे के मुताबिक दिल्ली सरकार यहां की जनता को जहरीला पानी पिला रही है। लेकिन यही सरकार शाहीन बाग में बैठे प्रदर्शनकारियों तक बिरयानी जरूर पहुंचा रही है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केजरीवाल शाहीन बाग में बिरयानी खिलाते हैं और हनुमान चालीसा पढ़ते हैं, वो यह बताने के लिए की मैं हिंदू हूं। वहीं, चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी एक बार गुजरात के मंदिर में गए थे, लेकिन उन्हें बैठने का सलीका नहीं पता था। उस दौरान पंडित को कहना पड़ा की यह मंदिर है मस्जिद नहीं।
ओवैसी पर भी दिया था विवादित बयान
योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को दिल्ली के किरारी में रैली के दौरान ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा, 'अभी तो केजरीवाल ने हनुमान चालीसा ही पढ़ना शुरू की है, आप देखना आगे आगे क्या होता है, ओवैसी भी एक दिन हनुमान चालीसा पढ़ता दिखाई देगा।
यह भी पढ़ें: Delhi Assembly Elections 2020: दिल्ली में वोट डालने वालों को FREE हवाई टिकट दे रही है स्पाइसजेट, ऐसे उठाएं लाभ












Click it and Unblock the Notifications