महाराष्ट्र-झारखंड चुनाव की तारीखों का ऐलान, पढ़िए चुनाव आयोग की PC के प्रमुख प्वाइंट्स
Jharkhand and Maharashtra Election Date: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब चुनाव आयोग ने झारखंड और महाराष्ट्र के चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में चुनाव होगे, जबकि महाराष्ट्र में एक चरण में ही वोटिंग संपन्न हो जाएंगे।
झारखंड की कुल 81 सीटों पर दो चरणों के 13 नवंबर और दूसरा 20 नवंबर को होगा। जबकि काउंटिग 23 नवंबर को होगी। इसके अलावा महाराष्ट्र की कुल 288 सीटों पर एक चरण में वोटिंग होगी। रिजल्ट दोनों राज्यों के एक साथ 23 नवंबर को जारी होंगे। चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। ऐसे में जानिए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें...

प्वाइंट्स में जानिए चुनाव आयोग की बड़ी बातें
EVM पर जानिए क्या कहा?
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने EVM को लेकर कहा कि EVM हैक हो सकती। क्योंकि 6 महीने पहले ईवीएम की चेकिंग शुरू होती है। पोलिंग पर ले जाना, वोटिंग के बाद वापस लाना। हर एक स्टेज पर पॉलिटिकल पार्टी के एजेंट या कैंडिडेट मौजूद होते हैं। जिस दिन कमीशनिंग होती है, उस दिन बैट्री डाली जाती है।
एग्जिट पोल पर दिया ये बयान
एग्जिट पोल पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "एग्जिट पोल और उससे जुड़ी अपेक्षाओं के कारण बड़ी गड़बड़ी पैदा हो रही है। यह प्रेस, खासकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए विचार-विमर्श और आत्मनिरीक्षण का विषय है।"
महाराष्ट्र मतदाताओं से जुड़ी जानकारी
महाराष्ट्र चुनाव पर चुनाव आयोग ने कहा कि 36 जिलों की 288 विधानसभा सीटों से 234 सीटें जनरल कैटेगरी की हैं। एससी के लिए 29 सीटें आरक्षित हैं और एसटी कैटेगरी के लिए 25 सीटें आरक्षित हैं।
महाराष्ट्र में कुल मतदाताओं का आंकड़ा 9.63 करोड़ है, जिसमें से 4.66 करोड़ महिला और 4.97 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 20.93 लाख है। जबकि यंग वोटर (20 से 29 उम्र) की संख्या 1.85 करोड़ है।
झारखंड मतदाताओं से जुड़ी जानकारी
झारखंड चुनाव पर चुनाव आयोग ने कहा कि 24 जिलों की 81 विधानसभा सीटों से 44 सीटें जनरल कैटेगरी की हैं। एससी के लिए 9 सीटें आरक्षित हैं और एसटी कैटेगरी के लिए 28 सीटें आरक्षित हैं।
झारखंड में कुल मतदाताओं का आंकड़ा 2.6 करोड़ है, जिसमें से 1.29 करोड़ महिला और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 11.84 लाख है। झारखंड में 29,562 पोलिंग स्टेशन होंगे।












Click it and Unblock the Notifications