जगन रेड्डी को पार्टी का स्थायी अध्यक्ष बनाए जाने पर चुनाव आयोग ने जताई आपत्ति, बताया-लोकतंत्र विरोधी कदम
नई दिल्ली, 21 सितंबर: चुनाव आयोग ने वाईएसआर कांग्रेस के पार्टी संविधान में संशोधन के फैसले पर आपत्ति जताई है। दरअसल वाईएसआर कांग्रेस के पार्टी संविधान में संशोधन जगन रेड्डी को आजीवन अध्यक्ष बना दिया गया था। इस मामले पर अब चुनाव आयोग ने आपत्ति जताते हुए कहा कि, राजनीतिक दलों को अध्यक्ष चुनने के लिए एक निश्चित समय सीमा के भीतर चुनाव कराना होता है और वाईएसआरसीपी के इस कदम को उल्लंघन के रूप में देखा जाएगा।

चुनाव आयोग ने कहा कि, किसी भी प्रयास या यहां तक कि किसी भी संगठनात्मक पद के स्थायी प्रकृति के होने के संकेत को स्पष्ट रूप से खारिज किया जाता है। इस तरह का प्रयास अस्वीकार्य है। आयोग ने अपने आदेश में दृढ़ता से कहा है कि ऐसी कोई भी कार्रवाई जो किसी भी पद के लिए चुनाव प्रक्रिया को ठुकराती है, स्वाभाविक रूप से लोकतंत्र विरोधी है।
आयोग ने आज कहा कि कोई भी कार्रवाई जो चुनावों की आवधिकता से इनकार करती है, आयोग के मौजूदा निर्देशों का पूर्ण उल्लंघन है। चुनाव आयोग ने वाईएसआरसीपी को निर्देश दिया है कि वह इस मामले में आंतरिक जांच कराकर निष्कर्ष निकाले और स्थायी अध्यक्ष चुने जाने के संबंध में मीडिया में आई खबरों से फैले भ्रम को एक सार्वजनिक घोषणा कर स्पष्ट करे।












Click it and Unblock the Notifications