PM मोदी के लिए 'पनौती' टिप्पणी पर राहुल गांधी को नोटिस जारी, दो दिन में देना होगा जवाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ 'पनौती (अपशकुन)' और 'जेबकतरा (जेब काटने)' वाली टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुश्किलें अब बढ़ने वाली हैं। भारत चुनाव आयोग ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को एक नोटिस जारी किया है। जिसमें कहा है कि 25 नवंबर तक जवाब दें। यह नोटिस बीजेपी द्वारा वायनाड सांसद के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराने के एक दिन बाद आया है ।
आयोग ने राहुल गांधी से शुक्रवार शाम 6 बजे तक जवाब देने को कहा है, जिसमें बताया जाए कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं शुरू की जानी चाहिए।

क्या है मामला?
दरअसल, इस सप्ताह की शुरुआत में राजस्थान में एक चुनाव में, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए उन्हें 'पनौती' कहा था। साथ ही कहा कि उनके प्रवेश के कारण भारत पिछले रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 विश्व कप फाइनल मैच हार गया।
क्या कहा गया नोटिस में ?
ईसीआई नोटिस में कहा गया है कि यह आरोप लगाया गया है कि एक प्रधानमंत्री की तुलना 'जेबकतरा' (जेब काटने वाले) से करना और उनके लिए 'पनौती' शब्द का इस्तेमाल करना राष्ट्रीय राजनीतिक दल के एक बहुत वरिष्ठ नेता के लिए अशोभनीय है। नोटिस में एमसीसी और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के संबंध में सुप्रीम कोर्ट की घोषणाओं का भी उल्लेख किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications