चुनाव आयोग ने बताई कैरान उपचुनाव में ईवीएम में आई खराबी की वजह
नई दिल्ली। हाल ही में संपन्न हुए कैराना और गोंदिया के उपचुनावों के दौरान बड़ी संख्या में ईवीएम के साथ लगी वीवीपैट मशीनों में शिकायतें सामने आई थीं। इसको लेकर चुनाव आयोग ने जांच कराई थी। शुक्रवार को चुनाव आयोग ने मशीनों का खराबी के कारणों को सार्वजनिक किया। इन मशीनों में ज़्यादातर उनमे दिक्कत सामने आई जिनका उपयोग पहली बार किया गया था। चुनाव आयोग ने कहा है कि इन मशीनों को अत्यधिक रौशनी से बचाना ज़रूरी होता है।

अब जांच में यही बात सामने आ रही है कि इन मशीनों को अत्यधिक गर्मी में रख दिया गया था जिसके कारण इनमे खराबी आई। रिपोर्ट में बताया गया है कि चुनाव कराने वाले कर्मचारियों ने बिना जाने इन मशीनों को अत्यधिक गर्मी और रौशनी में रख दिया और मशीनों में दिक्कत आ गई। अब इन मशीनों की तकनीकी जांच कराई जाएगी।
आपको बता दें कि कैराना में 20.8% और गोंदिया में 19.22 % वीवीपैट मशीनों से शिकायतें सामने आई थीं। जिसके बाद विपक्षी पार्टियों ने इसकी शिकायक चुनाव आय़ोग में की थी।












Click it and Unblock the Notifications