Election Commission PC: महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव का ऐलान आज
Election Commission PC: भारत निर्वाचन आयोग आज महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा 2024 के चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करेगा। Election Commission इस बारे में आज दोपहर 3:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है।

आपको बता दें कि ये पीसी राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में होगी, जिसके बारे में जानकारी खुद चुनाव आयोग ने दी है।
महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं, जिसमें बीजेपी एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है तो वहीं दूसरी ओर शरद पवार की एनसीपी, उद्धव ठाकरे की शिवसेना और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेंगे।
साल 2019 में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हुए थे जिसमें भाजपा और शिवसेना साथ थे और एनडीए को बहुमत हासिल हुआ था लेकिन सीएम पद को लेकर शिवसेना और भाजपा दोनों में ठन गई और इसके बाद दोनों पार्टी अलग हो गई।
उद्धव ठाकरे ने एनसीपी से हाथ मिलाकर सरकार बना ली
उद्धव ठाकरे ने एनसीपी से हाथ मिलाकर सरकार बना ली और वो सीएम बन गए लेकिन इसके बाद साल 2022 में शिवसेना में फूट हुई और एकनाथ शिंदे ने विरोध करके ठाकरे का साथ छोड़ दिया।
40 एमएलए के साथ भाजपा से हाथ मिला लिया
उन्होंने अपने 40 एमएलए के साथ भाजपा से हाथ मिला लिया। वो इसवक्त राज्य के सीएम हैं। साल 2023 में एनसीपी भी टूटी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का अजित पवार गुट भाजपा और शिंदे के साथ आ गया।
तो वहीं दूसरी ओर झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं। यहां भी पिछला चुनाव साल 2019 में हुआ था। इस राज्य में भी बीते 5 सालों में काफी कुछ देखा है। हेमंत सोरेन का जेल जाना फिर चंपई सोरेन का विद्रोह, ये सबकुछ यहां की जनता ने झेला है। साल 2019 में विधानसभा चुनाव पांच चरणों में संपन्न हुआ था, उम्मीद की जा रही है कि इस बार कम चरणों में चुनाव होगा।












Click it and Unblock the Notifications