Maharashtra Jharkhand Chunav Dates:महाराष्ट्र -झारखंड में कब होंगे चुनाव? EC ने बताई डेट
Maharashtra and Jharkhand 2024 Chunav Dates: भारत निर्वाचन आयोग ने आज महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा 2024 के चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। Election Commission ने मंगलवार दोपहर 3:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चुनाव की डेट बताई।
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान तो वहीं झारखंड में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग होगी जबकि 23 नवंबर को चुनावी नतीजे आएंगे।

इन दोनों राज्यों के अलावा 47 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हुई है। 13 नवंबर को 47 विधानसभा सीटों पर और 20 नवंबर को 2 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा।
मिल्कीपुर सीट की उपचुनाव की घोषणा नहीं हुई
विधानसभा सीटों में से 9 सीटें यूपी की हैं, अयोध्या की मिल्कीपुर सीट की उपचुनाव की घोषणा नहीं हुई है। तो वहीं दो लोकसभा सीटों में केरल की वायनाड और महाराष्ट्र की नांदेड़ सीट शामिल है। ये पीसी राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में हुई, जिसके बारे में जानकारी खुद चुनाव आयोग ने दी थी।
महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं, जिसमें बीजेपी एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है तो वहीं दूसरी ओर शरद पवार की एनसीपी, उद्धव ठाकरे की शिवसेना और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेंगे।
साल 2019 में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हुए थे जिसमें भाजपा और शिवसेना साथ थे और एनडीए को बहुमत हासिल हुआ था लेकिन सीएम पद को लेकर शिवसेना और भाजपा दोनों में ठन गई और इसके बाद दोनों पार्टी अलग हो गई। मालूम हो कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए किसी भी गठबंधन को 145 सीटें चाहिए होती है।
उद्धव ठाकरे ने एनसीपी से हाथ मिलाकर सरकार बना ली
उद्धव ठाकरे ने एनसीपी से हाथ मिलाकर सरकार बना ली और वो सीएम बन गए लेकिन इसके बाद साल 2022 में शिवसेना में फूट हुई और एकनाथ शिंदे ने विरोध करके ठाकरे का साथ छोड़ दिया।
40 एमएलए के साथ भाजपा से हाथ मिला लिया
उन्होंने अपने 40 एमएलए के साथ भाजपा से हाथ मिला लिया। वो इसवक्त राज्य के सीएम हैं। साल 2023 में एनसीपी भी टूटी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का अजित पवार गुट भाजपा और शिंदे के साथ आ गया।
तो वहीं दूसरी ओर झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं। यहां भी पिछला चुनाव साल 2019 में हुआ था। यहां सरकार बनाने का मैजिक नंबर 42 सीट है। साल 2019 में विधानसभा चुनाव पांच चरणों में संपन्न हुआ था लेकिन इस बार यहां पर दो चऱणों में चुनाव होगा।












Click it and Unblock the Notifications