कैंसर पीड़ित पत्नी के इलाज के लिए ऐसे फंड जुटा रहा है ये बुजुर्ग
कोलकाता के रहने वाले स्वपन सेठ पिछले 10 सालों से वायलिन बजाते हुए देशभर में घूम रहे हैं और फंड जुटा रहे हैं। वायलिन बजाकर उन्हें जो पैसा मिलता है उसे वह पत्नी के इलाज में खर्च करते हैं।
नई दिल्ली। कैंसर पीड़ित पत्नी के इलाज के लिए फंड जुटाने के लिए एक शख्स ने अनोखा तरीका अपनाया है। 72 साल की उम्र में यह शख्स दिल्ली की सड़कों पर वायलिन बजाते हुए इस कोशिश को कामयाब करने में जुटा है।

कोलकाता के रहने वाले स्वपन सेठ पिछले 10 सालों से वायलिन बजाते हुए देशभर में घूम रहे हैं और फंड जुटा रहे हैं। वायलिन बजाकर उन्हें जो पैसा मिलता है उसे वह पत्नी के इलाज में खर्च करते हैं। उनकी पत्नी का इलाज मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल में चल रहा है। वह साल 2002 से कैंसर से पीड़ित हैं।
72 वर्षीय बुजुर्ग को वायलिन बजाते वक्त जो भी देखता है वह दंग रह जाता है। वह बेहतरीन संगीत में माहिर हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
स्वपन ने बताया कि दिल्ली से पहले वह मुंबई में ऐसा ही करते थे जहां उन्होंने करीब 40 हजार रुपये जमा किए। उसे उन्होंने पत्नी के इलाज में खर्च किया।
उनके इस तरह घूम-घूम कर वायलिन बजाने के बारे में सुनकर काफी लोग खुद से आगे आकर उनकी मदद करने को भी तैयार हुए हैं। वह अपनी म्यूजिक सीडी भी बेजते हैं और वायलिन भी बजाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications