हिना खान से लेकर मौनी रॉय तक, एकता कपूर की दिवाली पार्टी में पहुंचे सेलेब्स, देखें फोटोज

हिना खान से लेकर मौनी रॉय तक, एकता कपूर की दिवाली पार्टी में पहुंचे सेलेब्स, देखें फोटोज

Ekta Kapoor Diwali Party: कोरोना काल में भी एकता कपूर ने हर साल की तरह इस साल भी दिवाली पार्टी अपने घर पर रखी। एकता कपूर ने गुरुवार (12 नवंबर) को दिवाली पार्टी अपने घर पर ऑर्गनाइज की। हालांकि कोरोना काल में बहुत कम लोगों को उम्मीद थी कि एकता कपूर इस बार भी अपने घर पर दिवाली की पार्टी रखेंगी। इस दिवाली फंक्शन में पिछले साल के मुकाबले काफी कम सेलेब्स दिखें। लेकिन फिर भी यहां टीवी जगत के नामी सितारों ने शिरकत की। आइए तस्वीरों में देखते हैं कौन-कौन से सेलेब्स इस दिवाली पार्टी में पहुंचे थे।

करिश्मा तन्ना और हिना खान का ट्रेडिशनल लुक

करिश्मा तन्ना और हिना खान का ट्रेडिशनल लुक

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना और हिना खान सहित मौनी रॉय और एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा भी ट्रेडिशनल लुक में स्टनिंग लग रही थीं। एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने लहंगा पहना था। इसके अलाना मौनी रॉय ने भी लहंगा पहना था। वहीं हिना ने सलवार कमीज और रिद्धि डोगरा ने व्हाइट साड़ी पहनी थी। इन एक्ट्रेस की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

प्रग्नेंट अनीता हसनंदानी अपने पति के साथ पार्टी में पहुंचीं

प्रग्नेंट अनीता हसनंदानी अपने पति के साथ पार्टी में पहुंचीं

टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी एकता की इस दिवाली पार्टी में अपने पति के साथ आई थीं। अनीता प्रेग्नेंट हैं। अपनी प्रग्नेंसी को ध्यान में रखते हुए एकता ने पीले रंग का सलवार कमीज पहनी था। उसका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। एकता कपूर की खास दोस्त अनीता ट्रेडिशनल लुक में हमेशा की तरह स्टनिंग लग रही थीं। अनीता के पति रोहित रेड्डी ब्लैक कलर के आउटफिट में दिखे थे।

करण पटेल और अंकिता भार्गव ने भी एक साथ की एंट्री

करण पटेल और अंकिता भार्गव ने भी एक साथ की एंट्री

टीवी कपल करण पटेल और अंकिता भार्गव भी इस दिवाली पार्टी में एक साथ शामिल हुए। करण और अंकिता एक साथ एकता कपूर के शो ये है मोहब्बतें में काम कर चुके हैं। इसके अलावा सनाया ईरानी और मोहित सहगल भी इस पार्टी में दिखाई दिए। ये दोनों कपल मिले जब हम तुम टीवी शो से र्चचाओं में आए थे। शनाया ने ब्लू कुर्ता और व्हाइट सलवार पहना था।

मृणाल ठाकुर और उर्वशी ढोलकिया ने पार्टी में बढ़ाया चार चांद

मृणाल ठाकुर और उर्वशी ढोलकिया ने पार्टी में बढ़ाया चार चांद

बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी प्रोड्यूसर एकता कपूर की दिवाली पार्टी में पहुंची थीं। मृणाल ने अपने करियर की शरुआट टीवी शो से ही की थी। लेकिन उन्हें लाइमलाइट एकता के शो कुमकुम भाग्य से मिली थी। एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया ने भी दिवाली पार्टी में ब्लैक आउट फिट में शिरकत की। उर्वशी एकता के कई लीड शो में काम कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+