सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर मेंटल अवेयरनेस फंड बटोरने पर अब एकता कपूर ने दी ये सफाई

सुशांत सिंह राजपूत के चेहरे का यूज करके मेंटल अवेयरनेस फंड बटोरने पर एकता कपूर ने दी ये सफाई

मुंबई। सोशल मीडिया पर डेली सोप क्वीन एकता कपूर खूब ट्रोल हो रही हैं। ट्विटर पर हैश ट्रैंग के साथ ShameOnEktaKapoor जमकर टैग ट्रेंड कर रहा है। पवित्र रिश्ता मेंटल अवेयरनेस फंड और उसके पोस्टर में सुशांत की तस्वीर इस्तेमाल किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स बालाजी फिल्‍म की मालकिन एकता कपूर को आड़े हाथों लेते हुए जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। लाखों के ट्वीट और रीट्वीट होने के बाद अब एकता कपूर को इस मामले में सफाई देनी पड़ी।

सुशांत के नाम पर बटोरा जा रहा फंड

सुशांत के नाम पर बटोरा जा रहा फंड

पहले बता दें एकता कपूर ने पवित्र रिश्ता मेंटल अवेयरनेस फंड शुरु किया है। इसके पोस्टर में सुशांत सिंह राजपूत का फोटो का इस्‍तेमाल किया जा रहा है और उसके नीचे इस फंड रेजर के बारे में संदेश लिखा गया है। इसके बाद एकता कपूर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुई। उन पर लोगों ने आरोप लगाया है कि सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर वो फंड बटोर रही और मरे हुए एक्‍टर का चेहरे पर अपना बिजनेस चमका रहीं हैं। सुशांत के परिवार वालों ने भी आपत्ति जताई है। सोशल मीडिया पर एकता कपूर को अमानवीय और लोगों की मौत से पैसा बनाने वाला कहा।

Recommended Video

    Sushant Singh Case की CBI जांच, 10 बातों से समझें फैसले के मायने | Rhea Chakraborty | वनइंडिया हिंदी
    एकता कपूर ने कहा

    एकता कपूर ने कहा "ये फंड तो मेरे द्वारा शुरू भी नहीं किया गया"

    इन आरोपों के बाद टीवी वर्ल्‍ड की सोप क्वीन एकता कपूर ने बुधवार को घोषणा की कि उनका पवित्रा रिश्‍ता फंड से कोई लेना-देना नहीं है। एकता कपूर ने अपने ट्वीट में लिखा, "ये फंड तो मेरे द्वारा शुरू भी नहीं किया गया था,।इसे Zee ने शुरू किया था और जरूरतमंद लोगों के लिए था, मैं किसी भी अन्य मेंटल अवेयरनेस फंड में हमेशा जी के साथ हूं जो वो करना चाहें, लेकिन इस मामले में मैं खुद को इस फंड से पूरी तरह अलग करना चाहती हूं। इस देश के अधिकांश लोगों की तरह, सुशांत सिंह राजपूत केस में मैं भी चाहती हूं कि सच्चाई सामने आए।

    परिवार ने कहा सुशांत के नाम पर हम कोई कॉमर्शिलाइजेशन नहीं चाहते

    परिवार ने कहा सुशांत के नाम पर हम कोई कॉमर्शिलाइजेशन नहीं चाहते

    गौरतलब है कि एकता कपूर के प्रोडक्‍शन हाउस द्वारा निर्मित सुशांत सिंह राजपूत के टीवी सीरियल पवित्र रिश्‍ता के नाम पर ये फंड शुरु किया है। इस पर सुशांत के फैन्‍स के अलावा सुशांत सिंह राजपूत के जीजा विशाल कीर्ति ने भी ट्वीट किया और लिखा- सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता और मैं एक्टर के नाम पर कोई कॉमर्शिलाइजेशन नहीं चाहते हैं। उन्‍होंने आगे लिखा अगर लोग सुशांत का नाम लेकर कुछ कर रहे हैं तो ये लाभ कमाने के मकसद से नहीं होना चाहिए। सुशांत के परिवार ने एक्‍टर सुशांत के नाम का इस्तेमाल करते हुए किसी भी प्राफिटेबल एक्टिविटी का सपोर्ट नहीं किया है।

     प्‍न्‍लीज सुशांत को पोस्‍टर ब्वॉय के तौर पर यूज न करें

    प्‍न्‍लीज सुशांत को पोस्‍टर ब्वॉय के तौर पर यूज न करें

    सुशांत के जीजा ने ये भी लिखा कि सुशांत के नाम पर किसी भी तरह की नॉन प्रॉफिट एक्टिविटी के लिए कृपया सुशांत के पिता से लिखित में सहमति ले लें ताकि आप कार्रवाई से बच सकें। मेंटल हेल्थ अवेयरनेस के लिए सुशांत को पोस्टर बॉय के रूप में प्रयोग न करें। परिवार को लगता है कि उन्हें किसी संगठन या व्यक्ति द्वारा बदनाम किया गया है, तो वे कानूनी सहारा लेंगे।

    'पवित्रा रिश्ता फंड' की घोषणा के प्रचार में दिखाए जा रहे सीरियल के वीडियो

    'पवित्रा रिश्ता फंड' की घोषणा के प्रचार में दिखाए जा रहे सीरियल के वीडियो

    मालूम हो कि पिछले महीने से 'पवित्रा रिश्ता फंड' की घोषणा के प्रचार वीडियो में सुशांत और शो के उनकी सह-कलाकार, अंकिता लोखंडे की कईझलकियाँ दिखाई गई हैं। जिसके बाद ये मामला तूल पकड़ लिया। चूंकि पवित्र रिश्‍ता एकता कपूर के बाला जी प्रोडक्‍शन्‍स का ही था इसलिए लोग एकता कपूर पर भड़क पड़े। पवित्र रिश्‍ता फंड को लेकर एकता कपूर के खिलाफ हैश टैग पर अब तक लाखों ट्वीट और रीट्वीट हो चुके हैं। एक यूजर ने एकता की क्लास लगाते हुए लिखा मौत बिजनेस करने के लिए नहीं होती है।

    एकता कपूर को यूजर्स ने बोली ये बात

    एकता कपूर को यूजर्स ने बोली ये बात

    वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि "लोग कितने घटिया होते हैं। न्याय के लिए आवाज नहीं उठा रहे लेकिन भीख में पैसे मांग रहे हैं। सुशांत सिंह का एक प्रशंसक एकता कपूर पर इतना भड़क गया कि उसने यहां तक लिख डाला "तो क्या एकता ये कह रही हैं कि सुशांत मानसिक रूप से बीमार था? तुम कौन हो एकता? डॉक्टर या श्रीदेवी की रिश्तेदार?"

    akta
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+