सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद दर्ज हुआ केस तो एकता कपूर ने कही ये बात
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद प्रोड्यूसर एकता कपूर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। जिसके बाद इस पूरे मामले पर एकता कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर एकता कपूर ने अपने खिलाफ दर्ज किए गए केस पर प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि एकता कपूर और बॉलीवुड की कई हस्तियों के खिलाफ मुजफ्फरपुर में बुधवार को सेक्शन 306, 109, 504, 506 के तहत आपराधिक मामला दर्ज कराया गया है। यह केस सुधीर कुमार ओझा नाम के वकील ने दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इन तमाम बॉलीवुड की हस्तियों के षड़यंत्र की वजह से सुशांत राजपूत ने आत्महत्या की है।

एकता ने दी सफाई
सोशल मीडिया पर इस केस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एकता कपूर ने लिखा है कि सुशी को कास्ट नहीं करने के लिए केस दर्ज कराने का शुक्रिया, जबकि हकीकत ये है कि वास्तव में मैंने सुशांत को लॉन्च किया था। मैं इस बात से परेशान हूं कि सिद्धांत कितने जटिल हो सकते हैं। कृपया परिवार और दोस्तों को शांति से शोक मनाने दें, सत्य की जीत होगी। विश्वास नहीं होता है कि ये सब किया जा रहा है। सुशांत की आत्महत्या के बाद बॉलीवुड की हस्तियों के खिलाफ केस करने वाले वकील ओझा का आरोप है कि सुशांत की फिल्म रिलीज नहीं हुई, उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में होने वाले फंक्शन में नहीं बुलाया जाता था।

क्या है आरोप
ओझा का कहना है कि सुशांत सिंह के निधन से ना सिर्फ बिहार के लोग आहत हैं बल्कि पूरा देश दुखी है। बता बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से की थी। इस सीरियल ने सुशांत को काफी लोकप्रिय किया था और उन्हें घर-घर में पहचान मिली थी। हाल ही में एकता कपूर ने जबरदस्त अभिनेता कहा था। सुशांत के निधन के बाद एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।

सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं
सुशांत के निधन के बाद महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने ट्वीट कर कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट कहती है कि सुशांत ने फांसी लगाकर जान दी है, लेकिन इस तरह की मीडिया रिपोर्ट हैं कि वो प्रोफेशनल दुश्मनी की वजह से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। गृहमंत्री के इस ट्वीट के बाद पुलिस का कहना है कि वह सुशांत के दोस्त महेश शेट्टी से एक बार फिर से बात कर सकती है ताकि इस बात की जानकारी हासिल कर सकें कि क्या सुशांत इंडस्ट्री में प्रोफेशनल दुश्मनी की वजह से डिप्रेशन के शिकार थे। सुशांत के सुसाइड करने की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है।
View this post on InstagramA post shared by Erk❤️rek (@ektarkapoor) on












Click it and Unblock the Notifications